More
    HomeराजनीतिNDA जॉइन करने के सवाल पर दीपके का दो टूक जवाब, अठावले...

    NDA जॉइन करने के सवाल पर दीपके का दो टूक जवाब, अठावले के ऑफर पर साधा निशाना

    नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले द्वारा एनडीए में शामिल होने के न्योते पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा बयान सामने आया है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के प्रमुख रामदास आठवले ने एक दिन पहले ही दीपके को बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने और उनके सपनों को पूरा करने के लिए अपनी पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था। इस ऑफर को खारिज करते हुए दीपके ने सवाल उठाया है कि जो लोग एक महीने पहले तक उन्हें देश विरोधी बता रहे थे, वे अब उन्हें अपनी पार्टी में शामिल होने का न्योता कैसे दे रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर आठवले के प्रस्ताव का दिया जवाब

    अभिजीत दीपके ने केंद्रीय मंत्री आठवले के इस ऑफर का जवाब अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दिया, जहां उन्होंने एक खबर का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया। दीपके ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा प्रदर्शनकारी छात्रों पर दिए गए बयानों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने याद दिलाया कि नीट विवाद के दौरान केंद्रीय मंत्रियों और नेताओं ने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को 'देश विरोधी', 'आतंकियों की बी-टीम' और 'वायरस' तक कहा था। ऐसे में अब अचानक से मिला यह न्योता उनकी समझ से परे है।

    मोहन भागवत के बयान का किया समर्थन

    अपने वक्तव्य में दीपके ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के उस हालिया बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि देश की नई पीढ़ी यानी 'जेन-जी' को देश विरोधी नहीं कहा जाना चाहिए।

    जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद आए थे चर्चा में

    उल्लेखनीय है कि अभिजीत दीपके ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की एक टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी की नींव रखी थी। इसके बाद उन्होंने नीट पेपर लीक मामले को प्रमुखता से उठाया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर लंबा आंदोलन चलाया। इस प्रदर्शन में उन्हें जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का भी समर्थन मिला था, जिन्होंने इस मांग को लेकर भूख हड़ताल की थी। इस बड़े विरोध प्रदर्शन के चलते आखिरकार सरकार को कदम पीछे खींचने पड़े थे और शिक्षा मंत्री को अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here