More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशउप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सपत्नीक हरियाली अमावस्या पर किए बाबा महाकाल के...

    उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सपत्नीक हरियाली अमावस्या पर किए बाबा महाकाल के दर्शन

    भोपाल : हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने सपत्नीक उज्जैन पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेशवासियों के लिए सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और कल्याण की कामना की। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने बाबा महाकाल से प्रार्थना की कि भगवान की कृपा, प्रदेश के प्रत्येक नागरिक पर बनी रहे तथा मध्यप्रदेश निरंतर विकास, प्रगति और समृद्धि की ओर अग्रसर हो। उन्होंने प्रदेश में सुख-शांति, खुशहाली और सौहार्द बनाए रखने तथा सभी प्रदेशवासियों के जीवन में सुख एवं समृद्धि की कामना की।

    उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन अध्यात्मिक ऊर्जा और आस्था का प्रमुख केंद्र है। हरियाली अमावस्या जैसे पावन अवसर पर बाबा महाकाल के दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना करना उनके लिए सौभाग्य का विषय है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने सभी प्रदेशवासियों को हरियाली अमावस्या की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखी, स्वस्थ एवं मंगलमय जीवन की कामना की।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here