More
    Homeराजस्थानअलवरDISBURSED छात्रवृत्ति बैंक खाते में नहीं आई तो 10 अप्रैल से पहले...

    DISBURSED छात्रवृत्ति बैंक खाते में नहीं आई तो 10 अप्रैल से पहले सुधार कराएं

    बैंक खाता त्रुटि ठीक कर आवेदन प्रिंट सहित जिला कार्यालय में करें प्रस्तुत, नहीं तो राशि जाएगी राजकोष में

    अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने ऐसे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है, जिनकी छात्रवृत्ति का स्टेटस DISBURSED दिखा रहा है, लेकिन राशि उनके बैंक खाते में जमा नहीं हुई है।

    उप निदेशक लक्ष्मण सिंह ने बताया कि कई बार विद्यार्थियों के बैंक खातों में त्रुटि होने के कारण छात्रवृत्ति की राशि जमा नहीं हो पाती और वापस जिला कार्यालय में आ जाती है।

    ऐसे में संबंधित विद्यार्थी जनआधार मुखिया एवं बैंक पासबुक में सही प्रविष्टि करवाकर अपने आवेदन का प्रिंट लेकर DISBURSED तिथि से 60 दिनों के भीतर या चालू वर्ष के 10 अप्रैल 2026 से पहले (जो भी पहले हो) जिला कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत करें।

    उन्होंने बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर त्रुटि सुधार कर प्रार्थना पत्र देने पर ही छात्रवृत्ति की राशि पुनः विद्यार्थी के बैंक खाते में जमा की जाएगी।

    यदि विद्यार्थी समय पर त्रुटि सुधार नहीं करवाते हैं, तो यह राशि स्वतः ही राजकोष में जमा हो जाएगी और बाद में इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।

    विभाग ने सभी पात्र विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते अपने बैंक खातों की जानकारी सही करवा लें, ताकि छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त कर सकें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here