More
    Homeराजस्थानअलवरनिर्वाचक नामावलियों का कार्यक्रम जारी, 7 अप्रैल तक दावे-आक्षेप आमंत्रित

    निर्वाचक नामावलियों का कार्यक्रम जारी, 7 अप्रैल तक दावे-आक्षेप आमंत्रित

    29 मार्च व 5 अप्रैल को विशेष अभियान, 22 अप्रैल को अंतिम प्रकाशन

    अलवर। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर निकाय आम चुनाव-2026 के तहत नगर निगम अलवर के वार्डों की प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। शुक्रवार को प्रगणकों द्वारा प्रत्येक मतदान केंद्र पर सूची का पठन किया गया।

    अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती बीना महावर ने बताया कि निर्वाचक नामावलियों के तैयार करने के संबंध में आयोग द्वारा विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत 7 अप्रैल 2026 तक दावे एवं आक्षेप प्रस्तुत किए जा सकेंगे।

    उन्होंने बताया कि पात्र नागरिक प्रपत्र-3 के माध्यम से अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं, जबकि प्रपत्र-5 से नाम विलोपन एवं प्रपत्र-6 से नाम संशोधन कराया जा सकता है।

    इस कार्य के लिए प्रत्येक वार्ड के मतदान केंद्रों पर नियुक्त प्रगणक 7 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक उपस्थित रहेंगे और आमजन से दावे एवं आक्षेप प्राप्त करेंगे।

    इसके अतिरिक्त 29 मार्च एवं 5 अप्रैल 2026 को विशेष अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया में भाग लेकर अपनी जानकारी सही करवा सकें।

    निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 22 अप्रैल 2026 को किया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here