More
    Homeदुनियापाकिस्तान में  इस्लामाबाद समेत कई हिस्सों में 4.7 तीव्रता के लगे झटके

    पाकिस्तान में  इस्लामाबाद समेत कई हिस्सों में 4.7 तीव्रता के लगे झटके

    नई दिल्ली. पाकिस्तान में बुधवार को कई हिस्सों में भूकंप आया है। राजधानी इस्लामाबाद समेत पाकिस्तान के कई हिस्सों में 4.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। हालांकि अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। राष्ट्रीय भूकंपीय निगरानी केंद्र के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्र में 98 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के झटके इस्लामाबाद, रावलपिंडी, पेशावर, स्वात, मलकंद, उत्तरी वजीरिस्तान, पाराचिनार, हंगू, चरसद्दा समेत कई क्षेत्रों में महसूस किए गए।

    पाकिस्तान में अक्सर भूकंप आते रहते हैं क्योंकि यह देश भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की सीमा पर स्थित है। इस महीने की शुरुआत में भी पाकिस्तान के कराची के कुछ हिस्सों में 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे पहले 2 मई और 13 मार्च को भी पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। साल 2005 में पाकिस्तान ने विनाशकारी भूकंप झेला था, जब 7.4 तीव्रता के भूकंप ने 74 हजार से अधिक लोगों की जान ले ली थी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here