More
    Homeराज्यराजस्थान15 नगरीय निकायों में उपचुनाव 30 जून को, एक जुलाई को होगी...

    15 नगरीय निकायों में उपचुनाव 30 जून को, एक जुलाई को होगी मतगणना

    अलवर. प्रदेश के 10 जिलों के 15 नगरीय निकायों में रिक्त पड़े वार्ड पार्षद पद के लिए मतदान की तारीख फिक्स हो गई है। स्वायत्त शासन विभाग के निदेशक सुरेश कुमार ओला ने इस बारे में अधिसूचना जारी कर बताया कि 30 जून को मतदान होगा, 1 जुलाई को मतगणना होगी। इसके तहत एक नगर निगम, पांच नगर परिषद और नौ नगर पालिकाओं में वार्ड पार्षद के रिक्त पदों पर उपचुनाव किया जाना है। अधिसूचना के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग की अनुशंषा पर इन नगरीय निकायों के वार्ड पार्षद के रिक्त पदों को भरने के लिए मतदान की तिथि 30 जून निर्धारित की गई है।

     5 किलोमीटर की परिधि में 48 घंटे रहेगा ड्राई डे

    राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन क्षेत्र से लगाते हुए 5 किलोमीटर की परिधि में 28 जून से 30 जून के बीच 48 घंटे ड्राई डे भी घोषित किया है। रावतभाटा और भादरा नगर पालिका में अध्यक्ष, हनुमानगढ़ नगर परिषद में सभापति, उपसभापति और रायसिंहनगर नगर पालिका में उपाध्यक्ष के पद रिक्त चल रहे हैं। जिनका चुनाव बाद में होगा।

    जिला नगरीय निकाय रिक्त वार्ड

    अजमेर किशनगढ़ नगर परिषद वार्ड 15
    बीकानेर देशनोक नगर पालिका वार्ड 4
    चूरू चूरू नगर परिषद वार्ड 11
    चूरू राजगढ़ नगर पालिका वार्ड 38
    डूंगरपुर डूंगरपुर नगर परिषद वार्ड 26
    हनुमानगढ़ भादरा नगर पालिका वार्ड 32
    हनुमानगढ़ रावतसर नगर पालिका वार्ड 28
    हनुमानगढ़ हनुमानगढ़ नगर परिषद वार्ड 1
    झुंझुनू चिड़ावा नगर पालिका वार्ड 22
    झुंझुनू बग्गड़ नगर पालिका वार्ड 1
    गंगापुर सिटी टोडाभीम नगर पालिका वार्ड 13
    श्रीगंगानगर पदमपुर नगर पालिका वार्ड 19
    अनूपगढ़ अनूपगढ़ नगर परिषद वार्ड 23
    अनूपगढ़ रायसिंहनगर नगर पालिका वार्ड 24
    उदयपुर उदयपुर नगर निगम वार्ड 17

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here