प्रधानमंत्री ने खाड़ी देशों में फंसे नागरिकों की वापसी व गैस कमी की अफवाहों पर विपक्ष को घेरा
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर अंतरराष्ट्रीय और घरेलू मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में ईरान-इजरायल युद्ध की स्थिति, महाराष्ट्र के विकास कार्यों तथा खाड़ी देशों में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
इस दौरान शिवसेना के सांसद श्रीकांत शिंदे, नरेश म्हस्के, मिलिंद देवड़ा, धैर्यशील माने, श्रीरंग बारणे और रवींद्र वायकर भी मौजूद रहे।
डिप्टी सीएम शिंदे ने कहा कि युद्ध जैसे हालात में एनडीए की सहयोगी के रूप में शिवसेना प्रधानमंत्री के रुख का समर्थन करती है और देश के साथ खड़ी है। उन्होंने बताया कि युद्ध के कारण कुवैत, दुबई और मस्कट में फंसे महाराष्ट्र के नागरिकों को सुरक्षित मुंबई और पुणे वापस लाया गया है। साथ ही कोविड के बाद खाड़ी देशों के साथ बने बेहतर संबंधों के चलते होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों की सुरक्षित वापसी पर उन्होंने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मीडिया से बातचीत में शिंदे ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर युद्ध जैसे हालात में देश में झूठा प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल सुर्खियां बटोरने के लिए पाकिस्तान जैसे मुद्दों का जिक्र करते हैं, जबकि बालासाहेब के विचारों के अनुसार देश पहले और राजनीति बाद में होनी चाहिए।
शिंदे ने यह भी कहा कि कांग्रेस और शिवसेना-यूबीटी द्वारा गैस सिलेंडर की कमी की अफवाहें फैलाने से ब्लैक मार्केटिंग को बढ़ावा मिल सकता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य में गैस की कोई कमी नहीं है और सरकार कालाबाजारी रोकने के लिए सख्ती से काम कर रही है। साथ ही शिवसेना सांसदों को सदन में इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाने के निर्देश दिए गए हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


