More
    Homeमनोरंजनजेल से रिहा इंजीनियर पर टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश रचने...

    जेल से रिहा इंजीनियर पर टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश रचने का आरोप

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर हुई गोलीबारी के हाई-प्रोफाइल मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मध्य प्रदेश के इंदौर से 22 वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियर प्रांजल ठकराल को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पकड़े जाने वाला वह 11वां आरोपी है।

    लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े तार

    जांच में सामने आया है कि प्रांजल लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के अमेरिका में बैठे मास्टरमाइंड अनिल पंडित के सीधे संपर्क में था। आरोप है कि अनिल पंडित के निर्देशों पर ही प्रांजल ने हमलावरों को पिस्तौल, रसद और वित्तीय मदद पहुंचाई थी।

    अमेरिका से रची गई थी हमले की साज़िश

    पुलिस के अनुसार, लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य के रूप में अमेरिका से काम कर रहे अनिल पंडित ने ही अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमले की पूरी योजना बनाई थी। प्रांजल को इस आपराधिक साज़िश को ज़मीन पर उतारने की अहम ज़िम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसके तहत उसने शूटरों के लिए हथियार और पैसों की व्यवस्था की थी। पुलिस अब पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर गिरोह के अन्य नेटवर्क का पता लगा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here