More
    Homeराज्यफरीदाबाद में ससुर ने अपनी बहू की हत्या कर घर के ही...

    फरीदाबाद में ससुर ने अपनी बहू की हत्या कर घर के ही गड्ढे में दफनाया शव, गिरफ्तार

    दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है जहां एक ससुर ने अपनी बहू को मार डाला. हत्या के बाद ससुर ने बहू की लाश को ठिकाने लगाने के लिए अपने घर के सामने करीब 10फीट का गड्ढा खोदा और बहू के शव को उसमें दफन कर दिया. बेटे ने पुलिस को कॉल करके पत्नी के लापता होने की बात बताई थी जिसके बाद पुलिस ने जांच की और सबूतों के आधार पर ससुर को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया है कि जांच जारी है और इस मामले में अगर अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

    जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला फरीदाबाद के सराय इलाके में रहने वाले भूप सिंह के बेटे अरुण की शादी 2023 में फिरोजाबाद की रहने वाले हाकम सिंह की बेटी तनु से हुई थी. तब से तनु ससुराल वालों के साथ रह रही थी. अप्रैल 2025 में पुलिस को अरुण ने कॉल करके इस बात की जानकारी दी थी कि उसकी पत्नी अचानक घर से लापता हो गई है. काफी ढूंढने के बाद भी जब पत्नी नहीं मिली तो उसने शिकायत दर्ज कराई थी.

    ससुर पर बढ़ता गया शक

    पुलिस ने मामले की संगीनता को देखते हुए जांच शुरू कर दी. पुलिस ने पूछताछ की तो सभी सबूत उसने ससुर की ओर इशारा कर रहे थे. पुलिस ने परिजनों से भी पूछताछ की उस वक्त भी पुलिस को शक गहराता गया. आखिरकार पुलिस ने ससुर भूप सिंह से कड़ाई से पूछताछ की. पूछताछ में भूपसिंह टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. उसने बताया कि उसने ही बहू की हत्या कर दी है और लाश को ठिकाने लगाने के लिए गड्ढे में दफन कर दिया है.

    सभी पहलुओं पर जांच जारी

    सराय इलाका एसीपी राजेश लोहान ने बताया है कि पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. आरोपी ससुर भूप सिंह ने बताया है कि उसने ही 21-22 अप्रैल की रात बहू को चुनरी से गला घोंटकर मार डाला था. इसके बाद उसने घर के सामने करीब 10 फीट का गड्ढा पहले से ही खुदा था. इसी गड्ढे में आरोपी ने अपनी बहू की लाश को दफन कर दिया था. पूरे मामले में पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है. पुलिस ने कहा कि हत्या क्यों की गई है इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है. उस बारे में पूछताछ की जा रही है.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here