More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशडिपो में लगी आग: तीन बसों का हुआ सफाया, आस-पास इलाके में...

    डिपो में लगी आग: तीन बसों का हुआ सफाया, आस-पास इलाके में फैल गया धुआँ

    इंदौर : इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पालदा में एक बस डिपो में खड़ी हुई तीन यात्री बस अचानक से जलकर खाक हो गई फिलहाल जैसे ही पूरे मामले की जानकारी दमकल विभाग को लगी दमकल विभाग मौके पर पहुंचा और आगजनी की घटना पर काबू पाया. इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन आग का धुआं कई किलोमीटर दूर से आसानी से देखा जा सकता था.

    तीन यात्री बस जलकर खाक

    पूरा मामला इंदौर के भंवरकुआ थाना क्षेत्र के पालदा का है बताया जा रहा है. पालदा में मौजूद एक निजी ट्रेवल्स के बस डिपो में अचानक से आगजनी की घटना घटित हुई. वहीं, डिपो में इस दौरान तीन यात्री बस खड़ी हुई थी जो पूरी तरीके से जलकर खाक हो गई है. प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि संभवत: शार्ट सर्किट के कारण आगजनी की घटना घटित हुई.

    4 से 5 किलोमीटर दूर से दिख रहा था धुंआ

    जैसे ही पूरे मामले की जानकारी दमकल विभाग की टीम को लगी, दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आगजनी की घटना पर काबू पाया. इस दौरान दमकल विभाग की टीम ने तकरीबन 8 से 10 पानी के टैंकरों का प्रयोग कर आगजनी की घटना पर काबू पाया है. फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है लेकिन आग इतनी भीषण थी कि इसका धुंआ तकरीबन 4 से 5 किलोमीटर दूर से आसानी से देखा जा सकता था.

    आगजनी की घटना रात में हुई है. जिस जगह पर आगजनी की घटना घटित हुई उसके आसपास के क्षेत्र में बड़ी संख्या में अलग-अलग तरह के कारखाने मौजूद हैं. यदि दमकल विभाग तुरंत आगजनी की घटना पर काबू नहीं पाता तो एक बड़ी घटना भी घटित हो सकती थी. वहीं, एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि "प्रारंभिक तौर पर संभवत: शॉर्ट सर्किट के कारण आगजनी की घटना घटित हुई है. फिलहाल पूरे मामले की पुलिस और दमकल विभाग के अधिकारियों के द्वारा जांच की जा रही है."

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here