More
    Homeराज्यराजस्थानदो दिवसीय अभियान में किशोर व किशोरियों को दी पोक्सो एक्ट की...

    दो दिवसीय अभियान में किशोर व किशोरियों को दी पोक्सो एक्ट की जानकारी, यौन अपराध व सजा के प्रावधान भी बताए

    अलवर. मेवात शिक्षा एवं विकास संस्थान के शिक्षा एवं सुरक्षा कार्यक्रम के तहत दो दिवसीय पोक्सो एक्ट अभियान 31 मई एवं 01 जून को रामगढ़, उमरैण और मालाखेड़ा ब्लॉकों के 75 ग्राम पंचायतों में चलाया गया। इस अभियान में करीब 1378 व्यक्तियों की भागीदारी निभाई। अभियान का मकसद किशोर और किशोरी बालिकाओं के साथ होने वाले छेड़छाड़, यौन शोषण, यौनिक हमला, गंभीर प्रवेशन अश्लील सामग्री, षड्यंत्र या साजिश के प्रति कानून की उपयोगिता और चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में बच्चों, अभिभावकों तथा गांव के जिम्मेदार व्यक्तियों, किशोर, किशोरियों एवं महिलाओं को जागरूक करना रहा। इस अभियान में बच्चों के माता- पिता एवं ग्रामीणों को पोक्सो कानून के अंतर्गत 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सभी प्रकार के यौन शोषण और उत्पीड़न से सुरक्षा प्रदान करने एवं इस कानून के अंतर्गत अपराध, सजा तथा नियमों, बाल अनुकूल विशेष अदालत, बच्चों के बयान दर्ज करने, बच्चों के विरोध, शोर और गलत इरादों वाले व्यक्ति से दूर रहने के साथ यौनिक शोषण का पता लगाने के लिए पंफलेट वितरित कर जागरूक किया गया। अभियान के तहत पंपलेट वितरण कर गांव के चौराहा तथा मोहल्लों में लोगों से बात कर जागरूक किया गया।

    ग्रामीणों को दी अपराध एवं सजा की जानकारी

    अभियान के तहत गांव के व्यक्तियों को बताया कि बच्चों के लिए कानून के अंतर्गत सभी प्रकार के यौन व्यवहार या उसके साथ किया गया शोषण दंडनीय अपराध है।ं पोक्सो कानून 2012 के अंतर्गत इन अपराधों एवं सजा के बारे पंफलेटों से जानकारी दी गई। इस अभियान में शिक्षा पंचायत के व्यक्तियों, सदस्यों, समुदाय के व्यक्ति, महिला एवं किशोरी एवं बालिका समूह संगठन की भागीदारी रही।
    अभियान में अमित संस्था की ओर से डिप्टी डायरेक्टर आशा नारंग, फखरुद्दीन, पूनम गुप्ता, सैकुना और जीनत कुमार भी शामिल रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here