More
    Homeराज्यगुजरातसड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की जान गई, आणंद...

    सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत चार लोगों की जान गई, आणंद में मातम

    आणंद। गुजरात के आणंद जिले में सोमवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। यहाँ तारापुर इलाके में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक के पिछले हिस्से में तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर जा घुसा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए और मौके पर ही चीख-पुकार मच गई।

    हादसे में एक ही परिवार के लोगों की गई जान

    तारापुर पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर मयूर शर्मा के अनुसार, इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में चार लोगों ने अपनी जान गंवाई है। मृतकों में एक 5 साल का मासूम बच्चा, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। बताया जा रहा है कि टेम्पो में सवार सभी लोग दाहोद के रहने वाले थे और मजदूरी के काम के सिलसिले में जा रहे थे।

    पांच घायल अस्पताल में भर्ती

    हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। इस टक्कर में 5 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल तारापुर के सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    प्रशासन की लापरवाही पर फूटा गुस्सा

    क्षेत्र के निवासियों ने इस घटना के बाद प्रशासन के प्रति नाराजगी जाहिर की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह इलाका दुर्घटनाओं के लिहाज से बेहद संवेदनशील है, इसके बावजूद प्रशासन ने यहाँ कोई चेतावनी बोर्ड या सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए हैं। साइन बोर्ड की कमी और लापरवाही को भी इस बड़े हादसे की एक मुख्य वजह माना जा रहा है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here