More
    Homeराज्यराजस्थानप्रभारी सचिव ने किया गौशाला का दौरा, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

    प्रभारी सचिव ने किया गौशाला का दौरा, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

    अलवर. अलवर के प्रभारी सचिव अजिताभ शर्मा ने  स्टेशन रोड पर स्थित सार्वजनिक गौशाला का का दौरा कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। गौशाला अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने प्रभारी सचिव अलवर अजिताभ शर्मा और अलवर जिला कलेक्टर आशीष गुप्ता का स्वागत किया। उन्हे गौशाला का भ्रमण कराकर विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रभारी सचिव शर्मा ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। अग्रवाल ने शहर के विभिन्न मुद्दों पर बातचीत एवं विचार विमर्श किया। प्रभारी सचिव को शहर में विगत दिनों में हुए रूपल सेठी मर्डर के बारे व शहर की भीषण जल समस्या के बारे में अवगत कराया। अजिताभ शर्मा ने रूपल सेठी के मर्डर केस में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया और जल समस्या का जल्द ही निवारण करने का भरोसा दिलाया। अजय अग्रवाल ने अलवर शहर की सफाई व्यवस्थाए नालों की सफाई व्यवस्था के क्रम में उन्हें अवगत कराया इसके पश्चात सभी अधिकारियों ने सार्वजनिक गौशाला का भ्रमण किया और गौशाला की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली प्रभारी सचिव ने गौशाला में गोवंश के खानेण्पीने टीकाकरण दवाइयां टैगिंग की व्यवस्था को संतोष पूर्वक पाया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here