More
    Homeराजस्थानजयपुरGRAM-2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

    GRAM-2026 की तैयारियों की मुख्य सचिव ने की समीक्षा

    मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को शासन सचिवालय में तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली, 10 दिनों तक प्रदेशभर में कृषि एवं पशुपालन से जुड़े विभागों की रहेगी सहभागिता।

    मिशनसच न्यूज, जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को शासन सचिवालय में Global Rajasthan Agri-Tech Meet-2026 (GRAM-2026) की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में राज्यभर में आयोजित होने वाले विशेष कृषि शिविरों की रूपरेखा, कार्ययोजना और विभागीय समन्वय को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    मुख्य सचिव ने बताया कि 23 जनवरी को बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर शिविरों का शुभारंभ दो चरणों में किया जाएगा। प्रथम चरण में 23, 24, 25 एवं 31 जनवरी को तथा द्वितीय चरण में 01 एवं 05 से 09 फरवरी 2026 तक कुल 10 दिवसों में प्रत्येक गिरदावर सर्किल पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में कृषकों एवं पशुपालकों को नवीन तकनीक, सरकारी योजनाओं और कृषि नवाचारों की जानकारी दी जाएगी।

    उन्होंने बताया कि इन शिविरों के लिए कृषि एवं उद्यानिकी विभाग राज्य स्तर पर नोडल विभाग रहेगा। प्रत्येक जिले की दैनिक प्रगति रिपोर्ट राज्य स्तर पर संकलित की जाएगी, जिससे पूरे अभियान की सतत निगरानी सुनिश्चित की जा सके।मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि सभी जिला कलेक्टर जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त करेंगे, गिरदावर सर्किलवार 10 दिवसीय कार्यादेश जारी किया जाएगा तथा उपयुक्त शिविर स्थल का चयन सुनिश्चित किया जाएगा। शिविरों के आयोजन हेतु प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उपलब्ध राशि का उपयोग किया जाएगा।

    इन शिविरों को सफल बनाने के लिए कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियां संपादित की जाएंगी, जिससे किसानों को एक ही स्थान पर बहुविभागीय सेवाओं का लाभ मिल सके।

    बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव जल संसाधन आयोजना विभाग अभय कुमार, अतिरिक्त मुख्य सचिव एमएसएमई शिखर अग्रवाल, प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी व पंचायती राज श्रीमती मंजू राजपाल, शासन सचिव स्वायत्त शासन विभाग रवि जैन, शासन सचिव पशुपालन विभाग डॉ. समित शर्मा, विशिष्ट सचिव मुख्यमंत्री संदेश नायक, आयुक्त एवं संयुक्त शासन सचिव सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग राकेश शर्मा सहित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के जिला कलेक्टर जुड़े। अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

    मुख्य सचिव ने कहा कि GRAM-2026 राज्य में कृषि क्षेत्र के आधुनिकीकरण और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सभी विभाग आपसी समन्वय से शिविरों को सफल बनाएं ताकि अधिकतम किसानों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here