More
    Homeराजस्थानजयपुरराजस्थान में 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी, आज इन जिलों में...

    राजस्थान में 5 दिन भारी बारिश की चेतावनी, आज इन जिलों में बारिश का रेड अलर्ट

    Rajasthan Heavy Rain Alert: जयपुर। राजस्थान में मानसून सक्रिय होने से भारी बारिश का दौर जारी है। रविवार को कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश हुई। प्रदेश में सबसे अधिक बारिश माउंट आबू में करीब आठ इंच दर्ज की गई। मौेसम केन्द्र के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र रविवार को उत्तर प्रदेश के ऊपर बना रहा। इसके असर से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में हल्के से मध्यम बारिश हुई। कोटा, उदयपुर व भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर चला। राजधानी जयपुुर में शाम पांच बजे बाद बारिश का दौर शुरू हुआ जो रात तक चला।

    मौसम विभग ने राजस्थान के अधिकतर जिलों में 5 दिन तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम केन्द्र के अनुसार बंगाल की खाड़ी में आगामी दिनों में बैक टू बैक सिस्टम बनने के कारण पूर्वी राजस्थान में 27 जून से भारी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। वहीं 23-24 जून को पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की गतिविधियां में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस दौरान कोटा, भरतपुर व जयपुर संभाग में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी। वहीं, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 25-27 जून के दौरान आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

    खातौली-सवाईमाधोपुर मार्ग बंद

    कोटा बैराज के गेट खुलने के बाद चंबल नदी में पानी की आवक बढ़ गई। ऐसे में कैथूदा के पास झरेर के बालाजी पुलिया पर करीब तीन फीट पानी हो गया। इससे से खातौली-सवाईमाधोपुर मार्ग बंद हो गया।

    धुंध में लिपटी रही आबू की वादियां

    माउंट आबू में बादलों की तेज गर्जना के साथ हुई झमाझम बारिश से नदी-नालों में तेजी से पानी आया। सुबह आठ बजे तक बीते 24 घंटों में करीब आठ इंच बारिश हुई। बारिश के चलते आसमान में बादल छाए रहे और वादियां गहरी धुंध में लिपटी रही।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here