More
    Homeराज्यराजस्थानआचार संहिता के हटते ही विकास कार्यो में आएगी तेजीः विधायक डॉ....

    आचार संहिता के हटते ही विकास कार्यो में आएगी तेजीः विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव

     

    बहरोड़. बहरोड़ विधायक डॉ. जसवंत सिंह यादव ने विधायक कार्यालय बहरोड़ में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस मौके पर विभिन्न गांवों से आए लोगों की समस्याएँ सुनी और त्वरित निराकरण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। डॉ. जसंवत सिंह यादव ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान और आमजनों तक बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता भाजपा की प्राथमिकता है।

    आज  डॉ. जसवंत सिंह यादव ने प्रेस वार्ता भी की और पूर्व विधायक बलजीत यादव द्वारा किए गए कई भ्रष्टाचार के मामलों की जानकारी दी। यादव ने मीडिया ने कहा कि आचार संहिता के चलते कई विकास कार्य अस्थायी रूप से रुके हुए हैं। आचार संहिता के हटते ही विकास कार्यों में तेजी आएगी। उन्होंने यह भी बताया कि बिजली पानी की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से वे बात कर चुके हैं और जल्द स्थाई व्यवस्था की जाएगी। जिससे आमजनों को परेशानी नहीं होगी।

    डॉ जसवंत सिंह यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं व आमजनों के साथ पक्षियों के लिए परिंडे भी लगाए। उन्होंने सभी से इस तरह के कल्याणकारी कार्यों को करने की अपील भी की। इस दौरान कमल यादव जिला उपाध्यक्ष, रामनरेश यादव जिला पार्षद, शिवचरण गुरुजी, संजय मीर, डॉ. ऋषि, संजय शर्मा, राधेश्याम बोहरा आदि उपस्थित रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here