More
    Homeराजस्थानअलवरजिला कांग्रेस कमेटी अलवर ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    जिला कांग्रेस कमेटी अलवर ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

    अलवर. जिला कांग्रेस कमेटी अलवर की ओर से शुक्रवार को कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल विजय दिवस की 25 वीं वर्षगांठ मनाई गई।
    कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा ने बताया की कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने कारगिल युद्ध के शहीदों को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी। मिश्रा ने कहा कि देश का प्रत्येक नागरिक सैनिकों के पराक्रम एवं सीमा पर उनकी मुस्तैदी से महफूज है। कारगिल युद्ध को विषम परिस्थितियों में लड़कर भारतीय सेना ने अपने पराक्रम से विजय प्राप्त की। इसे देश कभी भूल नहीं सकता। इस दिन, भारत वीर सैनिकों के साहस और बलिदान को याद करता है जिन्होंने देश की सुरक्षा और संप्रभुता की रक्षा की।
    इस दौरान राजेन्द्र पॉल शर्मा, गफ़ूर खान, नेता प्रतिपक्ष विक्रम यादव, जिला प्रवक्ता रिपु दमन गुप्ता, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष कमलेश सैनी, शहर अध्यक्ष जयदीप आर्यन, हरिशंकर रावत, राजेश कृष्ण सिद्ध, पंकज शर्मा, रामप्रकाश शर्मा, गौरीशंकर विजय, प्रशान्त राजा, कृष्णकुमार खंडेलवाल, गोपेश शर्मा, राजेश विरमानी, अनवर साजिद,सूबेसिंह यादव, दशरथसिंह शेखावत, अशोक धानका, भरतलाल महाराज, अशोक नंदा, रहमतुल्लाह, रामकिशन बैरवा आदि मौजूद थे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here