More
    Homeखेलबांग्लादेश पर भारत की शानदार जीत, 50 रन से दी मात

    बांग्लादेश पर भारत की शानदार जीत, 50 रन से दी मात

    नई दिल्ली. टी20 विश्व कप 2024 में शनिवार को भारत ने बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल के लिए अपना दावा मजबूत किया। टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ 50 रन की बड़ी जीत हासिल की। भारत अपने ग्रुप में फिलहाल शीर्ष पर है। उसके सुपर-8 में दो मैचों में चार अंक हैं। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 196 रन बनाए थे। भारत को इस स्कोर तक पहुंचाने में उपकप्तान हार्दिक पांड्या की अहम भूमिका रही थी। उन्होंने 27 गेंद में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन की नाबाद पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने एक विकेट भी लिया। हार्दिक को इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
    भारत के 197 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की टीम कुलदीप (19 रन पर तीन विकेट), जसप्रीत बुमराह (13 रन पर दो विकेट) और अर्शदीप (30 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने आठ विकेट पर 146 रन ही बना सकी। बांग्लादेश के खिलाफ अन्य भारतीय बल्लेबाजों ने भी जज्बा दिखाया और तीन बल्लेबाजों – विराट कोहली (37), ऋषभ पंत (36) और शिवम दुबे (34) ने तेजी से 30+ रन बनाए। कप्तान ने खुद 11 गेंदों पर 23 रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here