More
    Homeराजस्थानअलवरहिस्टीशीटर को पकड़ने गई पुलिस से धक्का मुक्की, पुलिस के वाहनों...

    हिस्टीशीटर को पकड़ने गई पुलिस से धक्का मुक्की, पुलिस के वाहनों पर किया पथराव, बदमाश मौके से फरार

    अलवर. शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र के मन्नाका रोड पर एक हिस्टीशीटर को पकड़ने गई पुलिस पर अपराधी के परिजन व पड़ोस की महिला एवं पुरुषों ने धक्का मुक्की कर दी।  इस बीच अपराधी मौके से फरार हो गया।  एकत्र लोगों में से कुछ ने पुलिस के वाहनों पर पथराव भी किया, जिससे पुलिस के वाहनों के शीशे टूट गए और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया, जिसका निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पुलिस के धक्का मुक्की करने वाले दो दर्जन महिला— पुरुषों को चिहिन्त कर तलाश की जा रही है। फरार हुआ अपराधी पूर्व में किसी मामले में वांछित भी था।

    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. तेजपाल ने बताया कि एनईबी थाना पुलिस शनिवार शाम को मन्नाका रोड पर वांछित अपराधी हिस्टीशीटर 29 वर्षीय फिरोज पुत्र खुर्शीद को पकड़ने गई थी। पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार भी कर लिया, लेकिन तभी पुलिस को देख बदमाश के परिजन व पड़ोस की करीब दो दर्जन महिला— पुरुष एकत्र हो गए। महिला— पुरुषों ने पुलिस से धक्का मुक्की कर बदमाश को छुड़ा लिया। भीड़भाड़ का लाभ उठाकर अपराधी मौके से फरार हो गया। इसी दौरान भीड़ में से कुछ लोगों ने पुलिस के वाहनों पर पथराव किया, जिससे एक जीप व एक कार के शीशे टूट गए। वहीं धक्का मुक्की में एक पुलिसकर्मी के पेट में चोट लगी, जिसका निजी चिकित्सालय में उपचार कराया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस पर हमला करने वाले दो दर्जन महिला— पुरुषों को चिहिन्त कर उन्हें तलाश किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिहिन्त होने के बाद पुलिस से धक्का मुक्की करने वाले महिला— पुरुषों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

      कई मामलों में वांछित है बदमाश फिरोज

    पुलिस की गिरफत से फरार हुआ बदमाश फिरोज पूर्व में कई मामलों में वांछित है, उसके खिलाफ पांच लाख रुपए ​िफरोती मांगने का मामला दर्ज है। इसी मामले में एनईबी पुलिस आरोपी को गिरपफतार करने पहुंची, लेकिन मौके पर लोगों ने पुलिस के साथ धक्का मुक्की कर फरार करा दिया। आरोपी एक महीने पहले ही अलवर जेल से छूटकर आया है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ मध्यप्रदेश में पेटोल पम्प लूट एवं अलवर में चोरी, लूट, मारपीट सहित कई अन्य तरह के 5—6 मामले दर्ज हैं। पुलिस की ओर से ​िफरोज को हिस्टीशीटर घोषित किया हुआ है।

    रविवार को करना था ईद मिलन समारोह का आयोजन 

    अपराधी फिरोज की ओर से रविवार को ईद मिलन समारोह का आयोजन किया जाना था। आरोपी ने इसके लिए प्रशासन से अनुमति भी मांगी थी। पुलिस का कहना है कि हालांकि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं है, लेकिन यदि कोई ऐसा आयोजन होता है कानून अपना काम करेगा और अपराधी को पकड़ा जाएगा।

     

     

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here