More
    HomeखेलITA vs SCO Live Score: स्कॉटलैंड ने इटली को दिया 208 रन...

    ITA vs SCO Live Score: स्कॉटलैंड ने इटली को दिया 208 रन का लक्ष्य, मुनसे शतक से चूके, मैकमुलेन की तूफानी पारी

    आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप में ग्रुप-सी के मुकाबले में डेब्यू कर रही इटली ने कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डेन्स में टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कॉटलैंड ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 207 रन बनाए। इटली को अपने डेब्यू मैच में जीत के लिए 208 रन बनाने हैं।

    स्कॉटलैंड की पारी

    स्कॉटलैंड की शुरुआत बेहतरीन रही थी। जॉर्ज मुनसे और माइकल जोंस ने पहले विकेट के लिए 126 रन की साझेदारी की। मुनसे शतक से चूक गए। वह 54 गेंद में 13 चौके और दो छक्कों की मदद से 84 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ग्रांट स्टीवार्ट ने हैरी के हाथों कैच कराया। इसके बाद माइकल जोंस को जेजे स्मट्स ने पवेलियन भेजा। वह 30 गेंद में एक चौका और दो छक्कों की मदद से 37 रन बना सके। कप्तान रिची बेरिंग्टन 11 गेंद में 15 रन और टॉम ब्रूस एक रन बना सके। आखिर में ब्रैंडन मैकमुलेन ने 18 गेंद में चार छक्कों की मदद से 41 रन और माइकल लीस्क ने पांच गेंद में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 22 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली। इटली की ओर से अली हसन, ग्रांट स्टीवार्ट, थॉमस ड्राका और जेजे स्मट्स ने एक-एक विकेट लिया।दोनों टीमों के बीच भले ही लंबा इतिहास नहीं है, लेकिन पिछली भिड़ंतों ने इस मुकाबले को खास बना दिया है। टी20 अंतरराष्ट्रीय में दोनों टीमें दो बार आमने-सामने आई हैं और हेड-टू-हेड रिकॉर्ड 1-1 से बराबर है। खास बात यह है कि ये मुकाबले आईसीसी इवेंट्स में हुए हैं, जिससे प्रतिस्पर्धा और दिलचस्प हो जाती है।

    हालिया फॉर्म भी बराबरी का

    दोनों टीमों ने अपने पिछले पांच टी20 मैचों में तीन-तीन जीत दर्ज की हैं। स्कॉटलैंड ने दो जीत के साथ शुरुआत की थी, लेकिन फिर लगातार तीन हार का सामना करना पड़ा। वहीं इटली ने एक जीत से आगाज किया, तीन मैच गंवाए और फिर अपने पिछले मुकाबले में वापसी करते हुए जीत हासिल की।

    इटली के पास है मनोवैज्ञानिक बढ़त

    इटली इस विश्व कप में नई टीम है, लेकिन उसके पास आत्मविश्वास की कमी नहीं है। नौ महीने पहले टी20 विश्व कप यूरोप क्वालीफायर में उसने स्कॉटलैंड को 12 रन से हराकर इतिहास रचा था। इसके अलावा चेन्नई में कनाडा और यूएई के खिलाफ अभ्यास मैचों में भी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

    कप्तानों ने क्या कहा?

    टॉस जीतने के बाद इटली के कप्तान वेन मैडसन ने कहा, 'पिच काफी अच्छी लग रही है, यहां स्कोर डिफेंड करना मुश्किल हो सकता है। यह पल हमारे लिए खास है। हमें खेल का आनंद लेते हुए अपनी छाप छोड़नी है।' दूसरी ओर स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन ने कहा, 'हम पहले बल्लेबाजी करके खुश हैं। उम्मीद है कि हम अच्छा स्कोर बनाएंगे। पिछले मैच से मिली सकारात्मक बातें यहां काम आएंगी। इटली अच्छी टीम है, कड़ा मुकाबला होगा। टीम में एक बदलाव है, शरीफ की जगह ब्रैड व्हील आए हैं।'

    दोनों टीमों की प्लेइंग-11

    इटली: एंथनी मोस्का, जस्टिन मोस्का, जेजे स्मट्स, वेन मैडसन (कप्तान), हैरी मैनेंटी, बेन मैनेंटी, ग्रांट स्टीवर्ट, जियान-पिएरो मीड (विकेटकीपर), मार्कस कैंपोपीयानो, क्रिशन कालुगामागे, अली हसन।

    स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुंसी, माइकल जोन्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), मार्क वाट, माइकल लिस्क, ओलिवर डेविडसन, ब्रैड व्हील, ब्रैड करी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here