More
    Homeराज्यबिहारJAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें...

    JAC Board 2026: 17 फरवरी को खत्म होगा मैट्रिक का टेंशन! जानें अप्रैल में किस दिन आएगा आपका रिजल्ट

    Jharkhand Board Exam 2026 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। झारखंड में मैट्रिक परीक्षा 17 फरवरी को समाप्त होगी, जबकि इंटर की परीक्षा 24 फरवरी तक चलेगी। परीक्षा खत्म होते ही उत्तरपुस्तिकाओं का उठाव शुरू कर दिया जाएगा। इसके बाद मूल्यांकन की प्रक्रिया तय केंद्रों पर पूरी की जाएगी।

    Jharkhand Board Exam 2026 के तहत इस बार परीक्षाएं पिछले वर्षों की तुलना में करीब दस दिन पहले शुरू हुई थीं। इसी वजह से परिणाम भी पहले जारी करने की तैयारी है। होली के बाद कॉपियों की जांच का काम शुरू होगा और अप्रैल के पहले सप्ताह तक मूल्यांकन पूरा होने की संभावना है।

    अगर सब कुछ तय समय पर हुआ, तो मैट्रिक का रिजल्ट अप्रैल के अंतिम सप्ताह या मई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। आमतौर पर यह परिणाम मई के अंत में आता था, लेकिन इस बार छात्रों को करीब एक माह पहले राहत मिल सकती है। वहीं इंटर के तीनों संकायों का रिजल्ट मई में जारी होने की उम्मीद है।

    इसके अलावा, शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि कक्षा 8वीं, 9वीं और 11वीं के परिणाम 31 मार्च तक घोषित किए जाएं। इससे छात्रों को नए शैक्षणिक सत्र की तैयारी में सुविधा होगी।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here