More
    Homeराजस्थानजयपुरपंचायत चुनाव से पहले झुंझुनूं में बड़ा बदलाव, 14 प्रधान पदों का...

    पंचायत चुनाव से पहले झुंझुनूं में बड़ा बदलाव, 14 प्रधान पदों का आरक्षण तय

    झुंझुनूं। राजस्थान के झुंझुनूं जिले में नगरीय निकाय चुनावों का माहौल अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब त्रिस्तरीय पंचायती राज यानी 'ग्रामीण सरकार' के गठन की उल्टी गिनती प्रारंभ हो गई है। बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित सूचना केंद्र सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग की अध्यक्षता में आरक्षण की पारदर्शी लॉटरी प्रक्रिया संपन्न हुई। एक बालिका के माध्यम से लॉटरी डिब्बे से पर्चियां निकलवाई गईं, जिसके साथ ही जिले की पंचायत समितियों और जिला परिषद के चुनावी व सियासी समीकरण पूरी तरह बदल गए।

    14 पंचायत समितियों और जिला परिषद के आरक्षण की स्थिति स्पष्ट

    सभागार में आयोजित इस प्रक्रिया के दौरान जिले की 14 पंचायत समितियों के प्रधान पद, जिला परिषद के 41 सदस्य पदों तथा पंचायत समितियों के 248 वार्ड सदस्य पदों के लिए आरक्षण तय कर दिया गया। लॉटरी की घोषणा होते ही महीनों से तैयारियों में जुटे संभावित प्रत्याशियों के गणित कहीं अनुकूल हो गए तो कहीं बिगड़ गए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि और भावी प्रत्याशी भारी संख्या में मौजूद रहे।

    जिला प्रमुख का पद सामान्य महिला के लिए आरक्षित

    राज्य स्तर पर निर्धारित आरक्षण प्रक्रिया के अनुसार झुंझुनूं जिला प्रमुख का पद पूर्व में ही सामान्य महिला श्रेणी के लिए आरक्षित किया जा चुका है। अब जिला परिषद के वार्डों और पंचायत समितियों के प्रधान पदों की तस्वीर सामने आने के बाद ग्रामीण क्षेत्र की भावी राजनीतिक रूपरेखा स्पष्ट हो गई है।

    झुंझुनूं जिला परिषद के 41 वार्डों का आरक्षण विवरण

    जिला परिषद के कुल 41 वार्डों का श्रेणीवार आवंटन इस प्रकार तय किया गया है:

    • सामान्य महिला (13 वार्ड): वार्ड संख्या 1, 3, 4, 6, 8, 11, 12, 14, 20, 22, 23, 39 और 40।

    • सामान्य वर्ग (12 वार्ड): वार्ड संख्या 5, 9, 15, 17, 19, 21, 24, 25, 30, 32, 33 और 41।

    • ओबीसी सामान्य (4 वार्ड): वार्ड संख्या 18, 26, 29 और 31।

    • ओबीसी महिला (4 वार्ड): वार्ड संख्या 10, 16, 27 और 35।

    • एससी सामान्य (4 वार्ड): वार्ड संख्या 7, 28, 34 और 38।

    • एससी महिला (3 वार्ड): वार्ड संख्या 2, 36 और 37।

    • एसटी वर्ग (1 वार्ड): वार्ड संख्या 13।

    14 पंचायत समितियों में प्रधान पद का आरक्षण

    लॉटरी प्रक्रिया के उपरांत विभिन्न पंचायत समितियों में प्रधान पदों की स्थिति निम्न प्रकार निर्धारित हुई है:

    • सामान्य (अनारक्षित): झुंझुनूं, उदयपुरवाटी, अलसीसर, बुहाना और सूरजगढ़।

    • अनारक्षित / सामान्य महिला: पिलानी, गोठड़ा, बबाई, चिड़ावा और नवलगढ़।

    • अनुसूचित जाति (एससी) महिला: सिंघाना।

    • अनुसूचित जाति (एससी) सामान्य: खेतड़ी।

    • अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) महिला: मंडावा और गुढ़ागौड़जी।

    248 पंचायत समिति सदस्यों की स्थिति तय

    प्रधान पदों के साथ-साथ 14 पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाले 248 सदस्य वार्डों का वर्गवार आरक्षण भी अंतिम रूप से घोषित कर दिया गया है। कौन सा वार्ड अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला अथवा सामान्य वर्ग के पास रहेगा, यह स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है।

    24 सितंबर को सरपंच और पंच पदों की लॉटरी

    जिला स्तरीय आवंटन के पश्चात अब गुरुवार, 24 सितंबर को संबंधित उपखंड मुख्यालयों पर ग्राम पंचायतों के 389 सरपंच पदों तथा वार्ड पंचों का आरक्षण तय किया जाएगा। इसके साथ ही गांवों की चौपालों से लेकर राजनीतिक बैठकों तक चुनावी दावेदारियों और रणनीतियों का दौर और तेज होना तय है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here