More
    Homeदेशमनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल में देश में हुए अनेक जनहित के...

    मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल में देश में हुए अनेक जनहित के कार्य, जुमले ही साबित हुए मोदी राज में जनता से किए वादे -जूली

     

    अलवर- नेता प्रतिपक्ष और पंजाब के गुरदासपुर के पर्यवेक्षक टीकाराम जूली ने गुरूवार को गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सुखजिंदर सिंह रंधावा के समर्थन में पठानकोट में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा की मोदी सरकार को कठघरे में खडा किया। उन्होंने कहा कि केन्द्र में कांगेस की मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल में जनहित के अनेक कार्य किए गए, लेकिन मोदी सरकार के दस साल शासन में भाजपा की ओर से जनता से किए वादे केवल जुमले ही साबित हुए।
    जूली ने कहा कि देश में हुए अब तक पांच चरण के चुनाव में केंद्र की मोदी सरकार की कथनी और करनी में अंतर खुलकर सामने आ गया। इस कारण जनता इस बार मोदी और अमित शाहर की जुगल जोड़ी को पटकनी देने की तैयारी में है। वे बोले कि पिछले 10 वर्षों का हिसाब भाजपा दे नहीं पा रही है, इस कारण जनता भाजपा को इस बार लोकसभा चुनाव के परिणाम में बेनकाब करेगी। मोदी सरकार के खिलाफ इस बार लहर दिखाई पडने से भाजपाइयों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों का देश की जनता इस बार इस लोकसभा चुनाव में पोस्टमार्टम करेगी। भाजपा के दिग्गज प्रत्याशियों के चेहरे पर शिकन आने लगी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के लिए खतरे की घंटी बनी केंद्र की मोदी सरकार के अबकी बार 400 पार के अहंकार को देश की जनता चूर करेगी और इंडिया गठबंधन की प्रचंड जीत से देश फिर सोने की चिड़िया बनेगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here