More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशनाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर आरोपी ने ऐंठे 50 लाख के...

    नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, ब्लैकमेल कर आरोपी ने ऐंठे 50 लाख के गहने

    ग्वालियर। ग्वालियर में एक नाबालिग छात्रा को दुष्कर्म के बाद ब्लैकमेल करने का एक अलग तरह का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने दुष्कर्म के दौरान छात्रा के अश्लील फोटो लिए और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। इसके बाद उसने पीड़िता से 50 लाख रुपये के जेवरात समेत हजारों रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद भी आरोपी उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। छात्रा के पिता ने किसी काम से लॉकर खोला तो उन्हें गहने नहीं मिले। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच में इस पूरे मामला का खुलाया हुआ। पुलिस ने आरोपी से माल बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

    दअरसल, गोला का मंदिर थाना क्षेत्र के पॉश कॉलोनी में रहने वाली 16 साल की नाबालिग दसवीं की छात्रा है। उसके पिता बड़े कारोबारी हैं। छात्रा के घर के पास ही उसकी सहेली की दुकान है, जिस पर उसका भाई शिवम भदौरिया बैठता है। सहेली के घर आते-जाते समय छात्रा की शिवम से दोस्ती हो गई थी। शिवम का भी घर पर आना जाना शुरू हो गया था। अगस्त 2024 में शिवम ने छात्रा को प्रपोज कर उससे शादी करने की इच्छा जताई। छात्रा शिवम की बातों में आ गई और वह उसे मिलने के लिए भी बुलाने लगा। तीन अप्रैल 2025 की सुबह छात्रा घर पर अकेली थी, इस दौरान शिवम वहां पहुंचा और छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा के विरोध करने पर वह शादी करने की बात कहने लगा। इस दौरान आरोपी शिवम ने छात्रा के अश्लील फोटो और वीडियो बना लिए। जिसके बाद वह अपना कर्ज चुकाने के लिए छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। उसने छात्रा को फोटो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर रुपये मांगे। 13 जून को छात्रा ने घर से 49 तौला सोने के पुश्तैनी जेवरात, 400 ग्राम चांदी और 80 हजार रुपये एक बैग में रखकर उसे डीडी नगर गेट नंबर-1 पर मिलकर दे दिए। आरोपी ने यह सोना बैंक के लॉकर में रखकर लोन ले लिया।

    जिस बैग को छात्रा ने ज्वेलरी और कैश आरोपी को दिया था। उसमें उसके पिता का आर्म्स लाइसेंस और 10 कारतूस भी रखे थे। छात्रा के पिता को लाइसेंस और कारतूस की जरूरत पड़ी तो उन्होंने लॉकर खोलकर देखा। लॉकर खाली मिलने के बाद पूरे घर में हंगामा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की तो लॉकर टूटा हुआ नहीं मिला। जिससे साफ हो गया कि कोई घर का सदस्य ही चोर है। पुलिस ने एक-एक कर सबसे पूछताछ की, इस दौरान पुलिस को  छात्रा पर शक हुआ। बाद में पूछताछ में छात्रा ने पूरा खुलासा किया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई कर आरोपी शिवम भदौरिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में आरोपी शिवम ने बताया कि उसके पास अभी एक सीतारानी हार, 12 बोर बंदूक के 10 कारतूस और 80 हजार रुपये हैं। शेष सोना उसने बैंक में रखकर 24 लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया है, रुपये उसके बैंक अकाउंट में हैं। इसके बाद पुलिस ने सारा पैसा निकाल कर अकाउंट को फ्रीज कर दिया और लोन को चुकता करने के बाद पूरा सोना-चांदी बरामद कर जब्त किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पास्को एक्ट, ब्लैकमेलिंग और अन्य धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here