More
    Homeदेशमोदी सरकार ने सबसे पहले किसानों को दिया तोहफा, 20000 करोड़ की...

    मोदी सरकार ने सबसे पहले किसानों को दिया तोहफा, 20000 करोड़ की सम्मान निधि की फाइल पास

    नई दिल्ली. पीएम पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने आज प्रधानमंत्री के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया है। रविवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोमवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ ब्लॉक पहुंचे। तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद मोदी ने आज सबसे पहले एक अहम फाइल पर साइन कर धमाकेदार आगाज कर किसानों को तोहफा दिया है। मोदी ने पीएम किसान निधि की 17वीं किस्त जारी करने की अपनी पहली फाइल पर हस्ताक्षर किए। इससे 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा और लगभग 20,000 करोड़ रुपये वितरित किए जाएंगे।

    अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले दिनों में उनकी सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के लिए और काम करेगी। आज मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की पहली कैबिनेट बैठक भी होनी है। माना जा रहा है कि कैबिनेट बैठक में भी सरकार कुछ बड़े फैसले ले सकती है। कैबिनेट बैठक से पहले सरकार सभी मंत्रियों को उनके मंत्रालयों का बंटवारा कर सकती है।

     

     

     

     

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here