More
    Homeदेशश्रद्धालुओं के बस पर आतंकियों ने किया हमला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...

    श्रद्धालुओं के बस पर आतंकियों ने किया हमला, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने व्यक्त की संवेदना

    नई दिल्ली. जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में वैष्णो देवी से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के बस पर रविवार शाम को आतंकियों ने हमला कर दिया। आतंकियों ने श्रद्धालुओं की बस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं। जिसमें बस ड्राइवर घायल हो गया और बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सैकड़ों फीट गहरे खाई में गिर गई। आतंकी हमले में अब तक 10 दर्शनार्थियों की मौत की खबर है और 33 लोग घायल हैं। जानकारी के अनुसार बस शिवखोड़ा मंदिर से कटरा लौट रही थी. तभी आतंकियों ने उस पर फायरिंग कर दी। अधिकारियों ने शुरुआती जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि शिव खोड़ी मंदिर जा रहे तीर्थयात्रियों की बस पर पोनी इलाके के तेरयाथ गांव में हमला हुआ। उन्होंने बताया कि बचाव अभियान शुरू किया गया और पुलिस, सेना व अर्धसैनिक बलों के जवान घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। बताया जाता है कि बस जैसे ही जंगल के इलाके में पहुंची, घात लगाए आतंकियों ने बस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।.आतंकियों की गोलीबारी से घबराए ड्राइवर ने बस पर अपना नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी।फिलहाल सेना की ओर से बचाव अभियान जारी है. घटनास्थल पर पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त टुकड़ियां पहुंच गई हैं. आतंकियों की तलाश में भारतीय सेना, सीआरपीएफ, जम्‍मू और कश्‍मीर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने व्यक्त की संवेदना

    भजनलाल शर्मा ने जम्मू-कश्मीर के रियासी में जयपुर के चौमूं निवासी चार तीर्थ यात्रियों सहित आतंकवादी हमले में मृत लोगों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार दुःख की इस घड़ी में मृतकों एवं घायलों के परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को केन्द्रीय गृह मंत्रालय एवं जम्मू-कश्मीर प्रशासन से समन्वय स्थापित कर मामले में निरंतर निगरानी के निर्देश दिए हैं। साथ ही, उन्होंने अधिकारियों को दिवंगतों के पार्थिव शरीर को परिजनों तक पहुंचाने सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए हैं।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here