More
    Homeदेशअलवर के लोगों को पानी उपलब्ध कराना मेरी प्रथम प्राथमिकताः सांसद भूपेन्द्र...

    अलवर के लोगों को पानी उपलब्ध कराना मेरी प्रथम प्राथमिकताः सांसद भूपेन्द्र यादव

    अलवर. गुरुवार को अलवर के नवनिर्वाचित सांसद भूपेंद्र यादव अलवर पहुंचे। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ वार्ता की। सांसद भूपेन्द्र यादव ने कहा कि चुनाव जीतने के बाद पानी की उपलब्धता ही मेरी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि मैं कभी अपनी प्राथमिकता बदलता नहीं हूं। चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मैं पूरे अलवर का सांसद प्रतिनिधि हूं और अब अलवर ही मेरा निवास है। अलवर पहुंचने पर भूपेंद्र यादव का भाजपा कार्यालय में भाजपा के नेता व कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया। सांसद चुनने के बाद पहली बार अलवर पहुंचे नव निर्वाचित सांसद भूपेन्द्र यादव ने कहा कि केन्द्र में तीसरी बार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बन रही है। दस साल की यात्रा में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की पांचवीं बडी अर्थव्यवस्था बनी है। मोदी जी के नेतृत्व में देश का गौरव देश, विदेश में बढा है। गरीब कल्याणकारी कार्य हुए हैं और पूरा देश आशा व विश्वास के साथ आगे बढा है। भारत के नेतृत्व को बढाने के लिए, भारत को विश्व शक्ति बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। एनडीए की सरकार बनना देश के लिए गर्व का विषय है।

    जो वादे किए उन्हें पूरा करने का काम करूंगा

    सांसद भूपेन्द्र यादव ने कहा कि चुनाव के बाद पहली बार आना हुआ है। अलवर का सांसद प्रतिनिधि चुनने के लिए मैं तहेदिल से अलवर के मतदाताओं और पूरे अलवर की जनता को धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। अब अलवर मेरा निवास बनने जा रहा है और एक सांसद के नाते चुनाव के दौरान मैंने जो वादे किए उन्हें पूरा करने का काम करूंगा। उन्होंने कहा कि पीने का पानी अलवर की बडी समस्या है। मैं चुनाव के बाद उडीसा गया था और वहां पार्टी के काम से 40 दिन रहा। मतगणना के दिन भी मैं उडीसा रहा, लेकिन खुशी है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पहली बार उडीसा में भाजपा का मुख्यमंत्री बनने जा रहा है और वहां भाजपा की सरकार बनने जा रही है। आज मैं कार्यकर्ताओं और अलवर की जनता का धन्यवाद देने के लिए भाजपा कार्यालय पर हूं, लेकिन मेरा संवाद और अलवर की जनता से मिलना जारी रहेगा।

    अलवर की सभी जनता का प्रतिनिधि हूं

    भूपेन्द्र यादव ने कहा कि चुनाव का विषय पूरा हुआ अब मैं अलवर की सभी जनता का प्रतिनिधि हूं, मै मानता हूं कि पानी का कार्य सबसे ज्यादा जरूरी है ।पानी मेरी प्राथमिकता है। मैं मानता हूं कि केन्द्र में एनडीए की सरकार बनाने के लिए सबने समर्थन दिया है और अब सब अच्छा होगा।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here