More
    Homeराज्यमहाराष्ट्रमुंबई: पत्नी ने ‘हनीट्रैप’ में फंसाकर कर्ज के बहाने ठगे 1.73 करोड़,...

    मुंबई: पत्नी ने ‘हनीट्रैप’ में फंसाकर कर्ज के बहाने ठगे 1.73 करोड़, ‘सोनम रघुवंशी’ के मामले से भी बड़ा खुलासा

    मुंबई: भांडुप इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने तीन साथियों की मदद से पति को करीब एक करोड़ रुपये का चूना लगा दिया। पीड़ित विशाल अशोक रोडे ने भांडुप थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद पत्नी पूनम रोडे और उसके तीन सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस के मुताबिक पूनम एक निजी कंपनी में काम करती हैं जहां उसकी दोस्ती आरोपियों से हुई थी। 2019 में पूनम ने अपने पति को कर्ज दिलाने के नाम पर अपने इन दोस्तों से मिलवाया और भरोसा दिलाया कि वे आर्थिक मदद करेंगे। पूनम के पति विशाल को कर्ज चाहिए था। इसलिए उसने शर्त स्वीकार कर लिया। पत्नी की हरकत ने इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी केस की याद दिला दी है। इस मामले में पत्नी ने पति को चूना लगाकर हनीट्रैप में फंसा दिया।

    प्रोसेसिंग फीस के नाम लिए लाखों
    आरोप है कि विशाल द्वारा प्रोसेसिंग फीस 6.92 लाख रुपये चुकाने के बाद भी उसको कर्ज नहीं मिला। इस बारे में पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपने कंपनी में काम करने वाली एक महिला को विशाल से कर्ज के बारे में ऑनलाइन बातचीत करने के लिए कहा। लेकिन बातचीत के दौरान महिला ने विशाल से नजदीकी बढ़ा ली और विशाल और खुद के बीच अश्लील तस्वीरों को साझा करने लगी। आरोप है कि इन्हीं तस्वीरों के जरिए आरोपी विशाल को ब्लैकमेल करने लगी। पीड़ित द्वारा पुलिस को दिए बयान और दर्ज रिपोर्ट के अनुसार 2022 से अब तक पूनम ने हर महीने 2.20 लाख रुपये पति के खाते से अपने खाते में ट्रांसफर करवाए। इससे उसके खाते में कुल 82.23 लाख रुपये पहुंचे।
      
    वूसली के बाद बनाया संपत्ति पर दबाव
    पीड़ित द्वारा पुलिस को दिए बयान और दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, 2022 से अब तक पूनम ने हर महीने 2.20 लाख रुपये पति के खाते से अपने खाते में ट्रांसफर करवाए। इससे उसके खाते में कुल 82.23 लाख रुपये पहुंचे। इतना ही नहीं, आरोपियों ने विशाल से उसकी संपत्ति के दस्तावेजों पर जबरन हस्ताक्षर भी कराए। आखिरकार लंबे समय तक चुप रहने के बाद विशाल ने पत्नी और उसके साथियों की प्रताड़ना से तंग आकर साहस जुटाया और भांडुप पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विशाल से करीब 1.73 करोड़ की ठगी का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। सबको नोटिस जारी कर दिया गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here