More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशबारिश के बाद नर्मदा उफान पर, मंडला में बिगड़े हालात; कान्हा नेशनल...

    बारिश के बाद नर्मदा उफान पर, मंडला में बिगड़े हालात; कान्हा नेशनल पार्क से कटा संपर्क

    मंडला| मध्य प्रदेश के मंडला जिले में पिछले 12 घंटों से लगातार जारी मूसलाधार बारिश के कारण नर्मदा नदी और उसकी सहायक नदियां उफान पर आ गई हैं, जिससे नदी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। शहर के मुख्य मार्ग पर स्थित छोटा रपटा पूरी तरह डूब चुका है और पानी मुख्य पुल के बेहद करीब पहुंच गया है। नदियों का जलस्तर बढ़ने से कई इलाकों का सड़क संपर्क भी कट गया है।

    मंडला से कान्हा नेशनल पार्क का रास्ता बंद

    नर्मदा नदी का छोटा रपटा पुल और घाट पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं, जहां पुल के ऊपर करीब 3 फीट पानी बह रहा है और लगातार जलस्तर में वृद्धि हो रही है। इस वजह से मंडला से कान्हा नेशनल पार्क का मुख्य मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। इसके अलावा मंडला से डिंडोरी और अमरकंटक जाने वाले मार्ग भी फिलहाल अवरुद्ध हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है तथा संवेदनशील इलाकों में एसडीईआरएफ (SDERF) के जवानों को तैनात किया गया है।

    12 घंटे में 44 मिलीमीटर बारिश दर्ज

    मंडला जिले में पिछले 12 घंटों के दौरान 44 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है और सोमवार, 10 अगस्त को भी भारी बारिश का दौर जारी है। पूरे सीजन में अब तक जिले में कुल 25 इंच यानी 622.9 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। एसडीईआरएफ कमांडेंट नरेश साहू ने जानकारी दी कि लगातार हो रही बारिश से नर्मदा के साथ-साथ बंजर नदी भी उफान पर है। बंजर नदी के उफनाने के कारण कान्हा नेशनल पार्क का सीधा संपर्क कट जाता है और लोगों को बिछिया की तरफ जाने के लिए लंबा वैकल्पिक रास्ता अपनाना पड़ता है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस, होमगार्ड और एसडीईआरएफ का बल तैनात है।

    किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन तैयार

    कमांडेंट ने आगे बताया कि वर्तमान हालात से निपटने के लिए विशेष रूप से 6 सदस्यों की टीम का गठन किया गया है, जबकि ऐसी 3 टीमों को आपातकालीन स्थिति के लिए रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा, कुछ दिन पहले प्रशिक्षित किए गए 'दावा मित्रों' की सेवाएं भी ली जा रही हैं। किसी भी आपदा या मदद के लिए प्रशासन की ओर से टोल-फ्री नंबर 1079 भी जारी किया गया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here