More
    Homeराज्यनायब सिंह सैनी ने जारी की लाडो लक्ष्मी योजना की सातवीं किश्त

    नायब सिंह सैनी ने जारी की लाडो लक्ष्मी योजना की सातवीं किश्त

    चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को प्रदेशवासियों के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया। एक भव्य कार्यक्रम के दौरान सीएम ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हजारों करोड़ रुपये की राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में ट्रांसफर (DBT) की। मुख्यमंत्री ने डिजिटल माध्यम से बटन दबाकर किसान, महिला और छात्र वर्ग को बड़ी आर्थिक राहत पहुंचाई।

    'लाडो लक्ष्मी' और सामाजिक सुरक्षा पर जोर

    मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि आज 'लाडो लक्ष्मी योजना' की सातवीं किस्त के रूप में 9.76 लाख महिलाओं के खातों में 205 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसके अलावा:

    • पेंशन: 18 अलग-अलग सामाजिक सुरक्षा पेंशनों के तहत 35.62 लाख लाभार्थियों को 1146.73 करोड़ रुपये दिए गए।

    • रसोई राहत: 11.23 लाख बहनों के खातों में गैस सिलेंडर सब्सिडी के रूप में 38.54 करोड़ रुपये की राशि भेजी गई।

    • दयालु योजना: 5677 परिवारों को संबल देते हुए 215.29 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए।


    किसानों और छात्रों के लिए बड़े कदम

    अन्नदाताओं के हित में बड़ा फैसला लेते हुए सीएम ने खरीफ 2025 की फसल नुकसान के मुआवजे के तौर पर 1.50 लाख से अधिक किसानों को 370.52 करोड़ रुपये वितरित किए।

    • बीमा क्लेम: पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अब तक किसानों को 9,888 करोड़ रुपये का क्लेम दिया जा चुका है।

    • सब्जी उत्पादक: भावांतर भरपाई योजना के जरिए आलू और फूलगोभी उगाने वाले 5296 किसानों को 38.88 करोड़ रुपये की सहायता दी गई।

    • शिक्षा: अनुसूचित जाति (SC) और पिछड़ा वर्ग (BC) के 64,923 विद्यार्थियों को 100.45 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति सीधे उनके खातों में भेजी गई, जिसे अब राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल से जोड़ा गया है।


    डिजिटल हरियाणा: अब व्हाट्सएप पर मिलेगा J-Form

    किसानों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री ने एक नई ऐप और डिजिटल प्लेटफॉर्म की शुरुआत की। अब रबी सीजन की फसलों का J-Form किसानों को सीधे उनके व्हाट्सएप नंबर पर मिलेगा, जिससे उन्हें आढ़तियों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। साथ ही, भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए 'ऑनलाइन बिल्डिंग प्लान अप्रूवल सिस्टम' भी लॉन्च किया गया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here