More
    Homeराजस्थानअलवरपुलिस स्थापना दिवस समोराह: पुलिस बैंड की मधुर स्वर ध्वनियों ने...

    पुलिस स्थापना दिवस समोराह: पुलिस बैंड की मधुर स्वर ध्वनियों ने मोहा अतिथियों का मन

    अलवर.  राजस्थान पुलिस के 75वें स्थापना दिवस के मौके पर राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह वर्ष 2024  पुलिस लाईन में मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। जिला पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया कि इस बार पुलिस स्थापना दिवस अचार सहिता लगने के कारण 16 अप्रेल की जगह 11 व 12 जून को मनाया जा रहा है।

    सुबह समारोह के दौरान पुलिस दिवस परेड़ व पुलिस बैंड पार्टी की ओर से बैंड प्रदर्शन किया गया। पुलिस बैंड की मधुर स्वर ध्वनियों से सभी अतिथियों का मनमोह लिया। परेड़ के पश्चात पुलिस अधीक्षक की ओर से पुलिस अधिकारियों व जवानों को उत्तम सेवा चिन्ह, प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए। इसके बाद पुलिस लाइन में पुलिस प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिस की ओर से किए गए अच्छे कार्य, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था, आधुनिक हथियार, साइबर क्राइम एवं साजो सामान आदि का प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधिकारियों व जवानों की ओर से रक्तदान किया जाएगा। शाम 7 बजे पुलिस लाईन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसमे उन पुलिसकर्मियों के बच्चों को जिन्होंने एकेडमिक व स्पोर्ट्स में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की उन्हें सम्मानित किया जाएगा इसके अलावा पुलिस स्टाफ व उनके परिवारजन ही सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देंगे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here