More
    Homeराजस्थानअलवरपशु पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर करें दाना पानी की व्यवस्थाः ....

    पशु पक्षियों के लिए परिंडे लगाकर करें दाना पानी की व्यवस्थाः . कलेक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला

    खैरथल. भीषण गर्मी में पशु पक्षियों को दाना पानी मिले इसके लिए जिला कलेक्टर डॉ अर्तिका शुक्ला ने खैरथल सचिवालय पर स्वयं पहल करते हुए पक्षियों के लिए परिंडे लगाए। जिला कलेक्टर की इस पहल पर जिलेभर में सरकारी गैर सरकारी कार्यालय पर परिंडे लगाए गए।
    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने जीव मात्र के के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अधिकारियों को आमजन के सहयोग से पशु पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था के लिए परिंडे लगाने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर की अपील पर खैरथल में 40 से अधिक परिंडे विभिन्न सरकारी विभागों, जिला परिषद और नगर निकायों द्वारा चिन्हित स्थलों पर लगाए गए। इसी प्रकार जिले के भिवाड़ी में बस स्टैंड सहित सरकारी गैर सरकारी कार्यालय में परिंडे लगाए गए।
    जिला कलेक्टर शुक्ला ने नगरीय निकायों को निर्देश दिए कि वह आमजन का सहयोग लेकर पक्षियों के हित में अधिक से अधिक स्थानों पर परिंडे लगाकर दाना पानी की व्यवस्था करें। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं कि भीषण गर्मी को देखते हुए ऐसे स्थानों का चिन्हिकरण किया जाए जो कि गर्मी के मध्यनजर असुरक्षित हैं। ऐसे स्थानों पर आश्रय गृह बनाकर उनमें पीने के पानी, पंखे, कूलर, ओआरएस के पैकेट्स की व्यवस्था की जाए।
    कलेक्टर शुक्ला ने कहा गर्मी का प्रकोप मानव जाति के साथ.साथ पशु और पक्षियों पर भी भारी पड़ रहा है। इसलिए कोई भी प्यास ना रहे अभियान में भामाशाहों, कार्मिक संगठन, धार्मिक ट्रस्ट, आमजन समाज सहयोगी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से आगे आने की अपील की है। जिससे पशु पक्षियों के लिए दाना- चारा और पानी की व्यवस्था एवं सार्वजनिक स्थानों पर छाया, पानी एवं कुलर की व्यवस्था जैसे पुनीत कार्य कर इस जानलेवा गर्मी के दौर में किसी भी जीव पर संकट न आए।
    नगर परिषद खैरथल आयुक्त एवं नगर परिषद भिवाड़ी आयुक्त ने बताया कि भीषण गर्मी से बचने हेतु बस स्टैंड पर छाया व कूलर की व्यवस्था की गई तथा विभिन्न जगहों पर परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए दाना व पानी की व्यवस्था भी की गई। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड सहित विभिन्न जगहों पर पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था भी की गई है।
    पंचायती राज विभाग ने भी इस अभियान के तहत अभी तक सभी पंचायत समितियों एवं कस्बों के पेड़ों पर परिंडे लगाने, पशु खैलियों में पानी भरने और चारे की व्यवस्था करने की पहल की है। इसी प्रकार विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं द्वारा अलग.अलग जगह पर परिंडे लगाने जैसी पहल की जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here