More
    Homeराज्यराजस्थानबायो मेडिकल वेस्ट प्रबन्धन पर कार्यशाला का आयोजन

    बायो मेडिकल वेस्ट प्रबन्धन पर कार्यशाला का आयोजन

    जयपुर. राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून के उपलक्ष पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को बायो मेडिकल वेस्ट के समुचित प्रबन्धन के लिए इससे जुडे़ विभिन्न हितधारकों के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्याशाला के प्रारम्भ में राज्य मंडल की अधीक्षण वैज्ञानिक अधिकारी एवं शाखा प्रभारी सुमन झाझड़िया ने राज्य में बायोमेडिकल वेस्ट के उचित प्रबन्धन की आवश्यकता एवं राज्य में बायोमेडिकल वेस्ट रूल्स की अनुपालना सुनिश्चित करने आने वाली चुनौतियों के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला में मेडिकल एवं हेल्थ विभाग के संयुक्त निदेशक एवं राज्य नोडल अधिकारी ;बायो मेडिकल वेस्ट डॉ राजेश शर्मा, इंडियन मेडिकल एसोसियन के अध्यक्ष डॉ रजनीश शर्मा, मेडिकल कॉलेज, अस्पतालों एवं आईएमए से आए डॉक्टर एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।राज्य में बायोमेडिकल वेस्ट के उचित प्रबन्धन में अस्पतालों द्वारा अपनाई जा रही बेस्ट प्रेक्टिसेस की कार्यप्रणाली एवं इससे जुड़े मुद्दों पर प्रस्तुतिकरण दिया गया। बार कोड प्रणाली के महत्व एवं इसके माध्यम से बायोमेडिकल वेस्ट की मात्रा एवं इसको अस्पताल से लेकर ब्तक पहुँचने तक निगरानी की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई। कार्यशाला अंत में समस्त हितधारकों द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों को साझा किया गया। हितधारकों द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट से जुड़े प्रश्नों का निराकरण सुमन झाझड़िया ने किया। प्रतिभागियों ने राज्य मण्डल द्वारा बायोमेडिकल वेस्ट रूल्स की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की एवं राज्य मण्डल द्वारा जारी किऐ गए दिशा निर्देशों की अनुपालना करने के लिए आश्वस्त किया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here