More
    Homeराज्यपंजाबयात्रीगण कृपया ध्यान दें! पंजाब में जुलाई में दो दिन 21 ट्रेनें...

    यात्रीगण कृपया ध्यान दें! पंजाब में जुलाई में दो दिन 21 ट्रेनें रहेंगी रद और 23 डायवर्ट

    अमृतसर। Punjab Train Cancel: अमृतसर स्थित जंडियाला गुरु रेलवे स्टेशन पर इंटरलाकिंग कार्य के चलते 12 से 14 जुलाई तक 69 रेलगाड़ियों का आवागमन प्रभावित रहेगा, जिनमें 21 रेलगाड़ियों को रद करते हुए 23 का रूट डायवर्ट किया जाएगा, तो वहीं चार को शॉर्ट-टर्मिनेट किया गया है।

    15 रेलगाड़ियों को देरी से चलाया जाएगा। इन रेलगाड़ियां के प्रभावित होने से यात्रियों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि अमृतसर से जालंधर और अन्य राज्यों में जाने वाली रेलगाड़ियों के यात्रियों को कोई दूसरा विकल्प ही ढूंढ़ना पड़ेगा। इसलिए रेलवे ने कुछ दिन पहले ही एक नोटिफिकेशन जारी करके यात्रियों को जानकारी दी है, ताकि किसी भी तरह से आखिरी समय पर यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। जंडियाला गुरु रेलवे स्टेशन पर इंटरलाकिंग के काम के चलते रेलवे ने लिया फैसला, यात्रियों को करना पड़ेगा परेशानियों का सामना

    ये रद हुईं रेलगाड़ियां

    • ब्यास-तरनतारन (74603) 27 जून से 14 जुलाई तक
    • तरनतारन-ब्यास (74604) 27 जून से 14 जुलाई तक
    • ब्यास- तरनतारन (74605) 27 जून से 14 जुलाई तक
    • तरनतारन-ब्यास (74606) 27 जून से 14 जुलाई तक
    • भगतांवाला-खेमकरण (74686) एक जुलाई से 14 जुलाई तक
    • खेमकरण-भगतांवाला (74685) एक जुलाई से 14 जुलाई तक
    • चंडीगढ़-अमृतसर (12411) 12 से 14 जुलाई तक
    • अमृतसर-चंडीगढ़ (12412) 12 से 14 जुलाई तक
    • अमृतसर-नंगल डैम (14505) 12 से 14 जुलाई तक
    • जालंधर शहर-अमृतसर (74641) 12 से 14 जुलाई तक
    • अमृतसर-कादियां (74691) 12 से 14 जुलाई तक
    • कादियां-अमृतसर (74692) 12 से 14 जुलाई तक
    • नंगल डैम-अमृतसर (14506) 12 से 14 जुलाई तक
    • नई दिल्ली-जालंधर सिटी (14681) 12 से 14 जुलाई तक रद रहेगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here