More
    HomeराजनीतिBJP की नई टीम के साथ PM मोदी की बैठक आज, संगठन...

    BJP की नई टीम के साथ PM मोदी की बैठक आज, संगठन और रणनीति पर होगा मंथन

    नई दिल्ली: नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में आयोजित पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों की बैठक में शिरकत करेंगे। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री शाम करीब 7 बजे पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय पहुंचेंगे और वहां मौजूद राष्ट्रीय पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

    सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर भावी कार्यक्रमों की बनेगी रणनीति

    इस उच्चस्तरीय बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना है। उल्लेखनीय है कि नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को पहली बार गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वे लगभग 13 वर्षों तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और विगत 12 से अधिक वर्षों से देश के प्रधानमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।

    नितिन नवीन की नई टीम की पहली संगठनात्मक बैठक

    इससे पूर्व, भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ अपनी पहली परिचात्मक बैठक की शुरुआत की। बैठक का शुभारंभ राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' के गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर पार्टी की ओर से 'वंदे मातरम' के ऐतिहासिक सम्मान और राष्ट्र चेतना में इसके योगदान को लेकर एक विशेष प्रस्ताव भी पास किया गया।

    कांग्रेस के फैसले की कड़ी निंदा

    बैठक के दौरान भाजपा ने 19 अगस्त को कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा लिए गए उस निर्णय का कड़ा विरोध किया, जिसमें 1937 के प्रस्ताव को पुनः दोहराते हुए अपने आयोजनों में 'वंदे मातरम' के केवल प्रथम दो पदों के गायन को सीमित करने की बात कही गई थी। भाजपा ने इसे तुष्टिकरण की राजनीति करार देते हुए इसका तीव्र विरोध जताया।

    नितिन नवीन ने इस संबंध में सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते हुए कहा कि भाजपा 'वंदे मातरम' को केवल एक गीत नहीं, बल्कि भारत माता के प्रति अगाध श्रद्धा, स्वाधीनता संग्राम का मूल मंत्र और राष्ट्रीय चेतना का अमर प्रतीक मानती है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here