More
    Homeराजनीतिअसम में सियासी वार, पीजूष हजारिका का पवन खेड़ा पर तीखा हमला

    असम में सियासी वार, पीजूष हजारिका का पवन खेड़ा पर तीखा हमला

    दिसपुर | असम की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। राज्य के मंत्री पीजूष हजारिका ने कांग्रेस नेता पवन खेड़ा पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने एक स्क्रीन-रिकॉर्डेड वीडियो साझा कर यह दिखाने की कोशिश की कि ऑनलाइन फर्जी कंपनी बनाना कितना आसान है।हजारिका ने बुधवार देर रात सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें अमेरिका के वायोमिंग राज्य की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 'Pawan Peda LLC' नाम की कंपनी बनाने की प्रक्रिया दिखाई गई है। इस वीडियो में कथित तौर पर काल्पनिक पते और आयोजकों का इस्तेमाल किया गया, जिसे उन्होंने खेड़ा के आरोपों पर व्यंग्यात्मक जवाब बताया।

    फर्जी कंपनियां बनाना सामान्य बात है- हजारिका

    वीडियो के जरिए भाजपा नेता ने यह संदेश देने की कोशिश की कि इस तरह की कंपनियां बनाना एक सामान्य ऑनलाइन प्रक्रिया है और केवल किसी कंपनी के अस्तित्व से ही गलत काम साबित नहीं होता। उन्होंने कांग्रेस और पवन खेड़ा पर फर्जी कंपनियों से जुड़े मामलों में भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप लगाया।

    खेड़ा झूठ पकड़े जाने के डर से नए आरोप गढ़ रहे है

    हजारिका ने अपने पोस्ट में कहा कि खेड़ा झूठ पकड़े जाने के डर से नए आरोप गढ़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने खुद रिसर्च कर वायोमिंग में यह कंपनी बनाई और वीडियो के जरिए पूरी प्रक्रिया दिखाई।

    पवन खेड़ा ने क्या लगया था आरोप?

    यह विवाद तब शुरू हुआ जब पवन खेड़ा ने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा पर गंभीर आरोप लगाए। खेड़ा ने दावा किया था कि उनके पास तीन पासपोर्ट हैं, दुबई में अघोषित संपत्तियां हैं और वे अमेरिका में शेल कंपनियों से जुड़ी हुई हैं।इन आरोपों के बाद असम पुलिस ने खेड़ा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें मानहानि, जालसाजी और आपराधिक साजिश के आरोप शामिल हैं। मंगलवार को दिल्ली स्थित उनके आवास पर तलाशी ली गई, जबकि बुधवार को हैदराबाद स्थित घर के बाहर बैरिकेडिंग भी की गई। वहीं, पवन खेड़ा ने एक वीडियो बयान जारी कर कहा कि वह इन कार्रवाइयों से डरने वाले नहीं हैं और इस मुद्दे पर सवाल उठाते रहेंगे।
     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here