More
    Homeमनोरंजन9 फिल्मों में बने भगवान राम, लेकिन हैमरेज ने छीन ली जिंदगी;...

    9 फिल्मों में बने भगवान राम, लेकिन हैमरेज ने छीन ली जिंदगी; दिलचस्प है अभिनेता का सफर

    मुंबई| फिल्मकार नितेश तिवारी ने अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान यह बात कही थी कि वे रणबीर कपूर के अलावा भगवान राम की भूमिका में किसी अन्य अभिनेता के बारे में सोच भी नहीं सकते थे। हालांकि, आम दर्शकों के मन में आज भी भगवान राम की अद्भुत छवि दिग्गज अभिनेता अरुण गोविल के चेहरे के रूप में ही बसी हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरुण गोविल से भी बहुत पहले एक और मशहूर बॉलीवुड अभिनेता थे, जिन्होंने बड़े पर्दे पर एक-दो बार नहीं बल्कि कुल नौ बार भगवान राम का ऐतिहासिक किरदार निभाया था और अपनी एक अलग पहचान बनाई थी? आइए जानते हैं उस चर्चित और लीजेंड्री अभिनेता के बारे में।

    महात्मा गांधी ने भी देखी थी उनकी यह ऐतिहासिक फिल्म

    भारतीय सिनेमा के इतिहास में भगवान राम के जीवन और चरित्र पर कई फिल्में बनी हैं, जिनमें से नौ प्रमुख फिल्मों में अभिनेता प्रेम अदीब ने प्रभु श्रीराम की भूमिका को पर्दे पर जीवंत किया था। प्रेम अदीब ने सबसे पहले वर्ष 1942 में निर्देशक विजय भट्ट की प्रसिद्ध फिल्म ‘भरत मिलाप’ में भगवान राम का किरदार निभाया था। इसके बाद वे ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राम राज्य’ में भी राम के रूप में नजर आए। खास बात यह है कि इस फिल्म को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी विशेष रूप से देखा था और इसकी सराहना की थी।

    इसके बाद के वर्षों में प्रेम अदीब ने एक के बाद एक कई धार्मिक फिल्मों में राम की भूमिका निभाई। वे आगे चलकर ‘रामबाण’, ‘राम विवाह’, ‘राम नवमी’, ‘राम हनुमान युद्ध’, ‘राम लक्ष्मण’, ‘राम भक्त विभीषण’ और वर्ष 1954 में रिलीज हुई फिल्म ‘रामायण’ जैसी शानदार फिल्मों में प्रभु राम के रूप में बड़े पर्दे पर दिखाई दिए।

    उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते थे प्रेम अदीब

    अभिनेता प्रेम अदीब का परिवार मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था, हालांकि उनकी पुश्तैनी जड़ें कश्मीर से जुड़ी हुई थीं। उनका परिवार कई पीढ़ियां पहले कश्मीर छोड़कर उत्तर प्रदेश में आकर बस गया था। प्रेम अदीब को बचपन से ही फिल्में देखने का गहरा शौक था, जो आगे चलकर उनके अभिनय के प्रति जुनून में बदल गया और वे सपनों की नगरी मुंबई आ पहुंचे। सिल्वर स्क्रीन पर उन्होंने भगवान राम की भूमिका को इस शिद्दत और पवित्रता से निभाया कि वे इसी किरदार में रम गए और लगातार बड़े पर्दे पर यही भूमिका निभाते रहे।

    हिंदी सिनेमा की दुनिया में प्रेम अदीब ने अथाह लोकप्रियता, नाम और धन कमाया, लेकिन महज़ 59 वर्ष की आयु में अचानक ब्रेन हेमरेज होने के कारण उनका असमय निधन हो गया, जिससे भारतीय फिल्म जगत ने एक अनमोल कलाकार को खो दिया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here