More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशराष्ट्रपति मुर्मु ने मध्यप्रदेश के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों को उत्कृष्ट कार्य...

    राष्ट्रपति मुर्मु ने मध्यप्रदेश के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों को उत्कृष्ट कार्य के लिए किया सम्मानित

    भोपाल : राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए उत्कृष्ट कार्य के लिए मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य विभाग तथा एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला को सम्मानित किया गया।पुरस्कार प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य विभाग एवं अध्यक्ष कार्यकारी समिति एमपी सरस गुलशन बामरा द्वारा ग्रहण किया गया।

    भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा किए गए मूल्यांकन के आधार पर प्रदेश के एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्थागत विकास में बहुमूल्य योगदान में उत्कृष्टता के लिए मध्यप्रदेश स्पेशल एंड रेजिडेंशियल ऐकडेमिक सोसाइटी (एमपी सरस) को यह पुरस्कार दिया गया। राष्ट्रपति ने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों के साथ संवाद भी किया।

    एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला को राष्ट्र स्तर पर उत्कृष्ट एकलव्य विद्यालय के लिए चयन किया गया। यह सम्मान राहुल नामदेव धोटे अध्यक्ष एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला एवं कलेक्टर जिला मंडला तथा मति रीना प्राचार्य एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मंडला द्वारा भी ग्रहण किया गया।

    कार्यक्रम में केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुयाल उराम और राज्य मंत्री दुर्गादास उइके, सचिव केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय रंजना चोपड़ा, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के शिक्षकगण एवं मेधावी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा 'जनजातीय गौरव पखवाड़ा' के अंतर्गत आयोजित किया गया था। यह पखवाड़ा प्रत्येक वर्ष भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष में मनाया जाता है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here