More
    HomeदेशPM मोदी आज जारी करेंगे किसान योजना की 17वीं किस्त

    PM मोदी आज जारी करेंगे किसान योजना की 17वीं किस्त

    नई दिल्ली.  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करोड़ों किसानों को बड़ी सौगात दी है।  18 जून मंगलवार को किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त डाली जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी से डिजिटल किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) लॉन्च करेंगे। इसके साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी किसानों द्वारा उगाए गए उत्पादों को देखने स्टॉल पर जाएंगे और 21 प्रगतिशील किसानों से भी मुलाकात करेंगे। किस्त जारी करने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी कृषि सखियों के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त 30,000 से अधिक स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों को सर्टिफिकेट भी जारी करेंगे। यह कदम किसानों की आर्थिक स्थिति को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

    9.30 करोड़ पात्र किसानों के खाते में हस्तांतरित करेंगे 17वीं किस्त

    प्रधानमंत्री मोदी किसानों को संबोधित करेंगे और योजना से जुड़े 9.30 करोड़ पात्र किसानों के खाते में पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त हस्तांतरित करेंगे।  इससे पहले, 16वीं किस्त 28 फरवरी को जारी की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10 जून को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री का कार्यभार संभालते ही पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त की फाइल पर सिग्नेचर किए थे।यदि आपने भी पीएम किसान योजना के लिए आवेदन किया है, तो आप भी इसके लाभार्थी बन सकते हैं। इसके लिए आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि लाभार्थी सूची में आपका नाम शामिल है। इस कार्यक्रम के माध्यम से, प्रधानमंत्री मोदी न केवल किसानों की आर्थिक स्थिति को सुधारने की दिशा में काम कर रहे हैं, बल्कि उन्हें आधुनिक कृषि तकनीकों और संसाधनों से भी सशक्त बना रहे हैं।

     

     

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here