More
    Homeराजस्थानजयपुर1 अप्रैल से सरसों और चना की MSP पर खरीद शुरू होगी

    1 अप्रैल से सरसों और चना की MSP पर खरीद शुरू होगी

    जयपुर। रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत सरसों और चना की समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीद के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 20 मार्च 2026 से शुरू होगी। पंजीकृत किसानों से इन फसलों की खरीद 1 अप्रैल 2026 से प्रारंभ की जाएगी। उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां जयपुर ग्रामीण उदयदीप सिंह राठौड़ के अनुसार भारत सरकार ने एफएक्यू मानकों के तहत चना का MSP 5,875 रुपये प्रति क्विंटल और सरसों का 6,200 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है। किसानों की सुविधा के लिए 1800-180-6001 टोल-फ्री हेल्पलाइन भी जारी की गई है, जहां खरीद से जुड़ी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उप रजिस्ट्रार शिरीष वी. चान्दे ने किसानों से अपील की है कि वे मोबाइल पर प्राप्त संदेश के अनुसार तय तिथि पर ही अपनी उपज संबंधित केंद्र पर लेकर आएं। निर्धारित तिथि से अधिकतम 10 दिनों के भीतर तुलाई कराना आवश्यक होगा, ताकि समय पर भुगतान हो सके। जयपुर जिले में किसानों की सुविधा के लिए कुल 42 खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां सरसों और चना की खरीद की जाएगी।

    किसान संगठन बोले एक महीने पहले ही बाजार में आ चुकी सरसों

    किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम पाल जाट का कहना है कि सरसों फरवरी के महीने में ही बाजार में आ चुकी है।  सरसों खरीद के लिए पिछले 5 वर्षों से किसान खरीद 1 फरवरी से आरंभ करने आग्रह कर रहे हैं। बिना खरीद के न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा थोथा चना बाजे घणा जैसी है। न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित करने की सार्थकता तब ही है जब उसकी प्राप्ति की सुनिश्चितता हो, और यह तभी संभव है जब न्यूनतम समर्थन मूल्य की प्राप्ति के लिए खरीद की गारंटी का कानून बनाया जाए। इसके लिए प्रधानमंत्री द्वारा गठित समिति के उपसमूह ने 21 अप्रैल 2023 को अनुशंसा कर दी थी, जिसे भी 3 वर्ष का समय पूरा होने वाला है किंतु सरकार ने अभी तक इस पर सार्थक कार्यवाही नहीं की।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here