जवाहर चौक पर महाचौपाल में खड़गे-राहुल का संबोधन, किसानों के मुद्दों पर घेरा सरकार को
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कांग्रेस द्वारा आयोजित किसान महाचौपाल में बड़ी संख्या में किसानों और कार्यकर्ताओं की भीड़ उमड़ी। शहर के जवाहर चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दोपहर 1 बजे भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक उनके स्वागत में कई स्थानों पर मंच सजाए गए थे और पुष्पवर्षा की गई।
वहीं विपक्ष के नेता राहुल गांधी के भी दोपहर 2 बजे भोपाल पहुंचने का कार्यक्रम है। एयरपोर्ट से वे न्यू मार्केट के पास जवाहर चौक पहुंचेंगे, जहां वे किसान महाचौपाल को संबोधित करेंगे।
किसानों के मुद्दों पर फोकस
कांग्रेस की इस महाचौपाल का मुख्य उद्देश्य प्रदेश और देश के किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। पार्टी नेताओं का कहना है कि न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP), फसल बीमा, कर्ज माफी और बढ़ती लागत जैसे विषयों पर केंद्र और राज्य सरकार से जवाब मांगा जाएगा।
कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिस प्रशासन और पार्टी संगठन की ओर से भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
कांग्रेस नेताओं के संबोधन को लेकर किसानों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है, और माना जा रहा है कि यह महाचौपाल प्रदेश की राजनीति में महत्वपूर्ण संदेश दे सकती है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


