More
    Homeमनोरंजन‘कॉकटेल 2’ इवेंट में रश्मिका से हुई बड़ी गलती, कृति को लेकर...

    ‘कॉकटेल 2’ इवेंट में रश्मिका से हुई बड़ी गलती, कृति को लेकर तुरंत मांगी माफी

    मुंबई | शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की मुख्य भूमिकाओं से सजी आगामी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। हाल ही में फिल्म के मेकर्स ने एक ग्रैंड सॉन्ग लॉन्च इवेंट का आयोजन किया, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने शिरकत की। इस मौके पर शाहिद, कृति और रश्मिका के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग और मस्ती देखने को मिली, जिसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

    रश्मिका की जुबान फिसली, फिर मीडिया से की ये गुजारिश

    इवेंट के दौरान एक बेहद मजेदार वाकया सामने आया जब रश्मिका मंदाना मंच पर कृति सेनन की तारीफ कर रही थीं। कृति के लुक और हॉटनेस की सराहना करते हुए रश्मिका ने कहा, "कॉकटेल 2 में कुछ तो बहुत अलग है। कृति, तुम बेहद खूबसूरत लग रही हो और यह बात पूरी दुनिया जानती है। तुम वाकई इस फिल्म में बहुत हॉट लगी हो।"इसी तारीफ के बीच रश्मिका के मुंह से अचानक एक ऐसा शब्द (अपशब्द) निकल गया, जिसे स्टेज पर बोलने की मनाही थी। अपनी इस गलती का अहसास होते ही रश्मिका ने तुरंत अपना मुंह छिपा लिया और मजाकिया अंदाज में खुद को टोकते हुए 'सॉरी' कहा। उन्होंने वहां मौजूद पैपराजी और मीडिया से इस हिस्से को सेंसर (म्यूट) करने की रिक्वेस्ट भी की। रश्मिका की इस हरकत पर शाहिद और कृति अपनी हंसी नहीं रोक पाए, वहीं कृति ने चुटकी लेते हुए कहा कि जिस एक शब्द को बोलने से मना किया गया था, तुमने वही बोल दिया।

    कृति के बयान पर रश्मिका का मजेदार पलटवार

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक और वीडियो में कृति सेनन प्रोडक्शन हाउस 'मैडॉक फिल्म्स' के साथ अपने जुड़ाव पर बात कर रही थीं। कृति ने कहा, "मैडॉक के साथ यह मेरी आठवीं फिल्म है, इससे पहले मैं उनके साथ सात फिल्में कर चुकी हूं। मुझे यहां काम करना पसंद है और शायद उन्हें भी मेरे साथ काम करना अच्छा लगता है।"कृति की इस बात पर रश्मिका ने तुरंत मजे लेते हुए कहा, "नहीं-नहीं, मुझे लगता है कि फिल्म 'छावा' के बंपर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बाद अब उनकी पसंद थोड़ी बदल गई है।" रश्मिका का यह हाजिरजवाबी अंदाज सुनकर खुद कृति भी हैरान रह गईं और वहां मौजूद सभी लोग ठहाके मारकर हंसने लगे।

    इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'कॉकटेल 2'

    इस शानदार सॉन्ग लॉन्च इवेंट में स्टारकास्ट के अलावा फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया, प्रोड्यूसर दिनेश विजन और म्यूजिक कंपोजर प्रीतम चक्रवर्ती भी शामिल हुए। शाहिद, रश्मिका और कृति की यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।आपको बता दें कि मेकर्स ने अभी तक फिल्म का आधिकारिक टीजर या ट्रेलर रिलीज नहीं किया है, लेकिन फिल्म के पहले गाने ‘जब तलक’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। अब इस इवेंट के साथ फिल्म का दूसरा गाना भी दर्शकों के बीच आ चुका है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here