More
    Homeमनोरंजन‘ग्रीन फ्लैग गैंगस्टर’ बने रवि किशन, मिर्जापुर के लेखक-निर्देशक को था ये...

    ‘ग्रीन फ्लैग गैंगस्टर’ बने रवि किशन, मिर्जापुर के लेखक-निर्देशक को था ये डर

    मुंबई। लोकप्रिय वेब सीरीज के बाद बड़े पर्दे पर उतरी 'मिर्जापुर: द मूवी' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म में अभिनेता और सांसद रवि किशन के किरदार 'बब्बन बबुआ' ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, लेकिन इस किरदार को पर्दे पर उतारना और फिल्म की कहानी में संतुलन बिठाना मेकर्स के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था।

    पुनीत कृष्णा ने बब्बन बबुआ के किरदार पर क्या कहा?

    फिल्म के लेखक और निर्माता पुनीत कृष्णा ने एक बातचीत में बताया कि दर्शक इस किरदार को लेकर कितने आकर्षित थे। उन्होंने कहा कि कई युवतियों ने तो बब्बन को 'ग्रीन फ्लैग गैंगस्टर' तक कह दिया है। अपनी प्रेमिका के प्रति उसकी दीवानगी और समर्पण का आलम यह था कि वह उसके लिए कपड़े तक सिला करता था। लेखक के मुताबिक, एक खतरनाक गैंगस्टर होने के बावजूद इस तरह का समर्पण आम तौर पर देखने को नहीं मिलता है।

    निर्देशक गुरमीत सिंह को क्यों सता रहा था डर?

    फिल्म के निर्देशक गुरमीत सिंह ने इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्हें इस बात का गहरा डर था कि क्लाइमेक्स सीन में दर्शक बब्बन बबुआ के समर्थन में इतने भावुक न हो जाएं कि वे सीरीज के मुख्य किरदारों यानी गुड्डू, बबलू और मुन्ना का साथ ही छोड़ दें। यही वजह थी कि निर्देशक को बब्बन की मौत के दृश्य को थोड़ा हल्का करना पड़ा, क्योंकि वह सीन इतना भावुक था कि लगभग फिल्म के मुख्य ट्रैक के खिलाफ जा रहा था। मेकर्स को कहानी में संतुलन बनाए रखने के लिए चंदू पंक्चर (सतेंद्र सोनी) की मौत को जानबूझकर काफी नाटकीय और क्रूर दिखाना पड़ा था, ताकि रवि किशन के किरदार के प्रति जरूरत से ज्यादा सहानुभूति कम हो सके।

    'मिर्जापुर: द मूवी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु जैसे कलाकारों से सजी इस बहुप्रतीक्षित फिल्म ने सिनेमाघरों में आते ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई शुरू कर दी थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए पहले ही दिन 25.75 करोड़ रुपये का जोरदार कारोबार किया था। आंकड़ों के मुताबिक, यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर कुल 126.32 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर चुकी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here