More
    Homeराजनीतिरेखा गुप्ता का बयान – जनहित में नहीं थी पिछली आबकारी नीति,...

    रेखा गुप्ता का बयान – जनहित में नहीं थी पिछली आबकारी नीति, जल्द आएगा नया ड्राफ्ट

    दिल्ली में जल्द ही नई आबकारी नीति लागू होगी. 30 जून तक मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समिति नई आबकारी नीति का प्रस्ताव रेखा गुप्ता सरकार को देगी. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि नई आबकारी नीति में सामाजिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी. समाज के कमजोर वर्गों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और शांति से कोई समझौता नहीं होगा. उच्चस्तरीय समिति कई राज्यों की आबकारी नीति की समीक्षा कर रही है.

    सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि पिछली सरकार द्वारा लागू की गई आबकारी नीति भ्रष्टाचारपूर्ण, पक्षपातपूर्ण और जनहित विरोधी थी. उस नीति के माध्यम से कुछ चुनिंदा निजी कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया. जबकि राजस्व को नुकसान हुआ. पिछली सरकार की नीति न तो कानूनी प्रक्रिया का पालन करती थी, न ही उसमें जनता के हितों की कोई प्राथमिकता दिखाई गई. भ्रष्ट आबकारी नीति के चलते पूर्व मुख्यमंत्री और उनकी सरकार के मंत्रियों को जेल भी जाना पड़ा.

    दिल्ली आने वाले पर्यटकों के लिए एसी इलेक्ट्रिक बस सर्विस
    इसके साथ ही दिल्ली सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है. जल्द ही सरकार प्रधानमंत्री संग्रहालय से युद्ध स्मारक तक पर्यटकों को घुमाने के लिए एसी इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू करेगी. इसके लिए खास बसें होंगी. बसों को अलग रंग-रूप तय किया जाएगा. जुलाई में पर्यटन विभाग ने ये सेवा शुरू करेगा. एक अधिकारी ने बताया कि हम प्रधानमंत्री संग्रहालय से वॉर मेमोरियल तक पर्यटकों को घुमाने की सुविधा शुरू करने जा रहे हैं.

    शाम के समय शुरू होने वाली इस सर्विस में दिल्ली आने वाले विदेशी नागरिकों और पर्यटकों का खास ख्याल रखा जाएगा. डीटीसी से 9 मीटर लंबी नई इलेक्ट्रिक बसें किराए पर लिए जाने का प्लान है. प्रधानमंत्री संग्रहालय शाम 6 बजे बंद हो जाता है. इसलिए ये बस सर्विस वहां से शुरू होगी. इसके बाद अन्य स्थानों पर पर्यटकों को ले जाया जाएगा.

    कितना होगा बस का किराया?
    बात करें बस के किराए की तो वयस्कों के लिए 500 रुपये और छह से 12 साल की उम्र के बच्चों के लिए 300 रुपये किराया होगा. एक खास बात और ये है कि बस में एक गाइड भी होगा. जो लोगों को उन जगहों की जानकारी देगा, जहां उन्हें ले जाया जाएगा. ये बसें डीटीसी से किराए पर ली जाएंगी. इसके साथ ही सरकार सुबह स्कूल पिकनिक के लिए बस का इस्तेमाल करने की भी योजना बना रही है.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here