More
    Homeराज्यमध्यप्रदेशअपने 3 बच्चों की हत्या कर 18 साल बाद जेल से छूटा,...

    अपने 3 बच्चों की हत्या कर 18 साल बाद जेल से छूटा, बहन की हत्या की और फिर खुद कर ली आत्महत्या

    भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला की चाकू गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई, जिसके बाद आरोपी ने भी आत्महत्या कर ली. हैरानी की बात यह है कि बताया जा रहा है कि मृतका आरोपी पर पिछले 6 महीने से घर छोड़ने का दबाव बना रही थी. इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया.

    आरोपी 18 साल की कैद काटकर आया था बाहर

    पूरा मामला गौतम नगर थाना क्षेत्र का है. यहां मुंह बोले भाई प्रीतम कुशवाहा ने दुर्गा कुशवाहा पर 13 बार चाकू से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. उसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली. दोनों तेंदूखेड़ा के रहने वाले हैं. आरोपी प्रीतम ने तीन बच्चों को मौत के घाट उतार दिया था. वहीं पत्नी और सबसे छोटे बेटे मौके से भागकर जान बचाई थी, जिसके चलते उसे 18 साल कैद की सजा हुई थी.

    घर खाली करने को लेकर बढ़ी रंजिश

    जब आरोपी जेल से छूटा तो मृतका ने उसे सहारा दिया और अपने घर में करीब एक साल तक रखा था. इसके बाद आरोपी ने फिर से नई जिंदगी की शुरुआत की और फल का ठेला लगाकर अपना जीवन यापन करने लगा. बीते दिनों किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया था. जिसके बाद उसने अपनी मुंह बोली बहन को भी मार डाला.

    जांच में जुटी पुलिस

    गौतम नगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया, "दुर्गा कुशवाहा का परिचित प्रीतम कुशवाहा पिछले 1 साल से उसके घर में रह रहा था. वह अपने तीन बच्चों की हत्या के मामले में 18 साल जेल में रहा और एक साल पहले ही जेल से बाहर आया था. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या कर ली. पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है." इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घटनास्थल की पुलिस ने फॉरेंसिक टीम से भी जांच कराई है. पुलिस अब इस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है. आरोपी ने दोबारा हत्या जैसी संगीन वारदात को अंजाम क्यों दिया. पुलिस द्वारा इसकी जांच की जा रही है.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here