More
    Homeराज्यरेवाड़ी: तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदी स्कूटी, पति-पत्नी और बच्चे की दर्दनाक...

    रेवाड़ी: तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदी स्कूटी, पति-पत्नी और बच्चे की दर्दनाक मौत

    रेवाड़ी (हरियाणा)। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गांव आसलवास के समीप एक ट्रक का स्टेयरिंग फेल होने के बाद रॉन्ग साइड जाकर स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी और उनके सात साल के बेटे की मौत हो गई। परिवार दिल्ली का रहने वाला था। हादसे के बाद ट्रक सड़क पर ही पलट गया। हादसे में ट्रक चालक भी घायल हुआ है।

    मरने वाले अमित के भाई सुमित चत्रा ने बताया कि अमित घर के पास ही प्रेस की दुकान चलाता था। उसका दस साल का बेटा अकंद चत्रा हादसे के वक्त दिल्ली स्थित घर पर था। दिल्ली के ख्याला थाना क्षेत्र में पड़ने वाले रघुवीर नगर के टीसी कैंप स्थित डी 397 में रहने वाले 35 वर्षीय अमित चत्रा अपनी पत्नी 30 वर्षीय राखी व सात साल के बेटे युवक चत्रा के साथ किसी काम से बावल आए थे।

    रात ढाई बजे वह स्कूटी से वापस दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान गांव आसलवास में पेट्रोल पंप के सामने अचानक एक अनियंत्रित ट्रक रॉन्ग साइड आ गया और उनकी स्कूटी को टक्कर मारते हुए सड़क पर ही पलट गया। इस हादसे में अमित, उसकी पत्नी राखी और बेटे युवक चत्रा की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही ट्रक चालक भी घायल हो गया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here