More
    Homeदुनियाबांग्लादेश चुनाव में कड़ी टक्कर, बीएनपी आगे

    बांग्लादेश चुनाव में कड़ी टक्कर, बीएनपी आगे

    चुनाव मतगणना के बीच सजीब वाजेद के संकेत, जमात पर सियासी वार

    ढाका। बांग्लादेश में आम चुनाव के बाद मतगणना जारी है और जल्द ही अंतिम नतीजे घोषित होने की संभावना है। शुरुआती रुझानों में तारिक रहमान की पार्टी बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) कई सीटों पर बढ़त बनाती नजर आ रही है, जबकि जमात-ए-इस्लामी भी मजबूत स्थिति में है।

    इसी बीच पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के बेटे सजीब वाजेद जॉय ने बड़ा बयान देते हुए संकेत दिए हैं कि उनकी पार्टी बीएनपी से संपर्क कर सकती है। उन्होंने स्वीकार किया कि मौजूदा परिस्थितियों में बीएनपी देश की सबसे बड़ी राजनीतिक शक्ति बनकर उभरी है।

    रिपोर्ट्स के अनुसार, शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद अवामी लीग पर प्रतिबंध लगा हुआ है। ऐसे में पार्टी अपने राजनीतिक भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए नई रणनीति पर विचार कर रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम जमात के बढ़ते प्रभाव को रोकने की कोशिश हो सकता है।

    सजीब वाजेद ने चेतावनी दी कि यदि जमात सत्ता में आती है या संसद में प्रभाव बढ़ाती है तो देश में कट्टरपंथ और अस्थिरता का खतरा बढ़ सकता है।

    299 सीटों पर हुए मतदान के बाद जारी मतगणना में बीएनपी गठबंधन और जमात गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। ताजा रुझानों के अनुसार बीएनपी को लगभग 46.7 प्रतिशत और जमात गठबंधन को 48.5 प्रतिशत वोट मिलते दिखाई दे रहे हैं।

    वहीं, शेख हसीना ने भारत से जारी बयान में चुनाव को फर्जी और असंवैधानिक बताते हुए इसे रद्द करने की मांग की है।बांग्लादेश की सियासत अब अंतिम परिणामों और संभावित गठबंधन की दिशा में आगे बढ़ रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here