More
    Homeराजस्थानजयपुरजयपुर में रफ्तार का कहर, बेकाबू ऑडी ने 16 लोगों को कुचला,...

    जयपुर में रफ्तार का कहर, बेकाबू ऑडी ने 16 लोगों को कुचला, 1 की मौत

    जयपुर। जयपुर में शुक्रवार रात तेज रफ्तार ऑडी कार ने सड़क किनारे खड़े लोगों और ठेलों को रौंदते हुए अफरा-तफरी मचा दी। इस हादसे में कुल 16 लोग घायल हो गए। इनमें से एक की मौत हो गई। घटना पत्रकार कॉलोनी थाना क्षेत्र के खराबास सर्किल के पास रात करीब 9:30 बजे हुई। बताया जा रहा है कि ओवर स्पीड के चलते ऑडी कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर करीब 30 मीटर तक सड़क किनारे खड़े ठेलों को टक्कर मारती चली गई। गंभीर रूप से घायल चार लोगों को सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल रेफर किया गया।

    कार में चार लोग सवार थे

    पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने बताया कि कार में चार लोग सवार थे और वे सभी कथित तौर पर नशे में थे। एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि अन्य भाग गए। गाड़ी भी जब्त कर ली गई है।सभी घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए जयपुरिया अस्पताल ले जाया गया। 8 लोगों को भर्ती किया गया, जबकि अन्य को प्राइवेट अस्पतालों में ले जाया गया या वे परिवार वालों के साथ घर चले गए। घायलों में से एक, भीलवाड़ा निवासी रमेश बैरवा की बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि गंभीर रूप से घायल चार मरीजों को एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    मुख्यमंत्री ने हादसे पर दुख जताया

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मौत पर दुख जताया और अधिकारियों को घायलों का उचित इलाज करने का निर्देश दिया। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने घायलों का हाल जानने के लिए जयपुरिया अस्पताल का दौरा किया।

    प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या-क्या बताया

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त सड़क किनारे खाने-पीने के ठेले लगे हुए थे और आसपास काफी भीड़ थी। अचानक तेज आवाज के साथ कार डिवाइडर से टकराई और फिर ठेलों को रौंदते हुए आगे बढ़ गई। कुछ ही पलों में चीख-पुकार मच गई। घायल लोग सड़क पर गिर पड़े, वहीं कई ठेले पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही मुहाना और पत्रकार कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए जयपुरिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही घायलों की स्थिति देखने चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर, सिविल लाइन विधायक गोपाल शर्मा जयपुरिया अस्पताल पहुंचे मुहाना थाना एसएचओ गुरुभूपेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ऑडी कार तेज रफ्तार में थी। डिवाइडर से टकराने के बाद कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़े दर्जनभर से अधिक ठेलों को टक्कर मारते हुए करीब 30 मीटर तक चली गई। इस दौरान 16 लोग घायल हुए।पुलिस के अनुसार, 8 घायलों का जयपुरिया हॉस्पिटल में इलाज जारी है। 4 घायलों को उनके परिजन निजी अस्पताल ले गए, जबकि 4 लोग प्राथमिक उपचार के बाद अपने परिजनों के साथ घर चले गए। सभी घायलों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।पुलिस ने हादसे में शामिल ऑडी कार को जब्त कर लिया है। चालक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि हादसे के समय चालक नशे में तो नहीं था। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने एक बार फिर शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरे को उजागर कर दिया है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here