More
    Homeराज्ययूपीमहिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित

    महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित

     हाथरस ।  जनपद में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ जिला चिकित्सालय और जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। महिला अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में उन्होंने सिजेरियन प्रसव की संख्या बढ़ाने को लेकर चिकित्सकों से चर्चा की और महिला चिकित्सकों की जांच व अल्ट्रासाउंड के जरिए जटिल गर्भावस्थाओं को आठवें माह में ही चिन्हित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने जिला महिला चिकित्सालय में 100 सिजेरियन ऑपरेशन कराने का लक्ष्य निर्धारित किया। मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि लक्ष्य पूरा करने के लिए निजी क्षेत्र के तीन महिला रोग विशेषज्ञों को आनकाल व्यवस्था में अनुबंधित किया गया है। प्रत्येक सिजेरियन ऑपरेशन के लिए विशेषज्ञ को 4,000 रुपये का भुगतान किया जाएगा। निर्माणाधीन 50 शय्यायुक्त क्रिटिकल केयर यूनिट का भी निरीक्षण किया गया, जहां संचालन शुरू होने के बाद सिजेरियन की सुविधा भी शुरू करने की जानकारी दी गई।जिला अस्पताल के नए इमरजेंसी ब्लॉक में डीएम ने मरीजों और तीमारदारों से स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया। करीब 18 माह के आर्यन को खून की कमी होने पर त्वरित रक्त की जरूरत सामने आई। डीएम के अनुरोध पर एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा के सहयोग से कुछ ही समय में रक्तदाता की व्यवस्था कर एक यूनिट रक्त उपलब्ध कराया गया। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी भवन के पीछे जलभराव के स्थायी समाधान और अस्पताल के मुख्य द्वार से इमरजेंसी ब्लॉक तक सड़क निर्माण के निर्देश भी दिए गए।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here