More
    Homeराजस्थानअलवर410 प्रशिक्षणार्थी ने लिया विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण, आज होगा शिविर का...

    410 प्रशिक्षणार्थी ने लिया विभिन्न कलाओं का प्रशिक्षण, आज होगा शिविर का समापन

    अलवर. भारत विकास परिषद् अलवर एवं भारत विकास परिषद अलवर चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ओसवाल स्कूल अलवर में महिला एवं बाल संस्कार शिविर चलाया जा रहा है। शिविर 12 दिनों से निरंतर चल रहा है। शिविर का समापन समारोह गुरूवार को सचिव यूआईटी स्नेहल धायगुडे के सानिध्य में आयोजित होगा। लगभग 410 प्रशिक्षणार्थी इस शिविर से लाभान्वित हुए। सभी को प्रमाण पत्र भी वितरित किए  जाएंगे
    शाखा सचिव राधे श्याम ने बताया कि संस्कार शिविर में भारतीय संस्कृति से संबंधित प्रश्नोत्तरी का आयोजन अनुराधा चौहान, नीना सोनी एवं पी के शर्मा ने किया।जिसमें लगभग डेढ़ सौ बच्चों ने भाग लिया और सही उत्तर देने वाले बच्चों को पुरस्कार वितरित किए गऐ। प्रशिक्षण शिविर में कुकिंग क्लास में लेमन ट्री और अलवर रॉयल्स होटल के शेफ द्वारा महिलाओं को विभिन्न तरह के व्यंजन, जैसे स्प्रिंग रोल कैनेपीज, हरा भरा कबाब, मंचूरियन, मसाला पाव आदि सिखाए गए। परिषद की सदस्य शशि गोयल, सुनीता बंसल, वंदना गोयल, हेमलता गर्ग द्वारा भी विभिन्न व्यंजन बनाकर सिखाए गए। शिविर संयोजिका आशा मित्तल ने बताया कि शिविर में अन्य विधाओं जैसे नृत्य, योग, जूडो कराटे, आर्ट एंड क्राफ्ट, कैलीग्राफी, ढोलक, मेहंदी, सिलाई, ब्यूटीशियन, एंकरिंग आदि का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।शिविर में शाखा अध्यक्ष  सुरेश गोयल, सचिव राधे श्याम, कोषाध्यक्ष अशोक गुप्ता, शिविर संयोजिका आशा मित्तल तथा महिला प्रमुख श्रीमती सुनीता बंसल एवं रमन सोनी एवं अन्य सदस्य भी समय समय पर उपस्थित रहे।

     

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here